W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'नीतीश कुमार को गंभीर बीमारी..', प्रशांत किशोर ने दी खुली चुनौती

बिहार चुनाव में नीतीश की फिटनेस पर प्रशांत किशोर का हमला

03:20 AM Jun 05, 2025 IST | Neha Singh

बिहार चुनाव में नीतीश की फिटनेस पर प्रशांत किशोर का हमला

 नीतीश कुमार को गंभीर बीमारी     प्रशांत किशोर ने दी खुली चुनौती
Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की सेहत पर सवाल उठाते हुए खुली चुनौती दी है। पीके का कहना है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट नहीं हैं। उन्होंने नीतीश से मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने की चुनौती दी और कहा कि भाजपा मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को बिहार पर न थोपे।

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं, बिहार में राजनीतिक गरमाहट बढ़ती जा रही है। 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि इस बार राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले प्रशांत किशोर खुद चुनाव लड़ रहे हैं। अपने चुनावी कैंपेन में पीके राजद से लेकर जेडीयू और बीजेपी तक सभी पर जमकर हमला बोल रहे हैं। पीके लगातार नीतीश कुमार की सेहत और बढ़ती उम्र को लेकर निशाना साध रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने नीतीश कुमार की स्वास्थ पर सवाल उठाते हुए खुली चुनौती दे दी है। पीके का आरोप है कि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं।

फिट नहीं है नीतीश – पीके

पीके ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर रेप कांड पर एक भी बयान जारी नहीं किया है। निर्भया कांड से पूरा देश हिल गया था। बिहार में इससे भी भयावह घटना हुई है और कोई इसका संज्ञान नहीं ले रहा है। पीएमसीएच के अधीक्षक को हटाने से ही मामला खत्म हो गया। प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से कहा कि अगर आप सेना में भर्ती हो गए हैं और शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं तो क्या आप लड़ पाएंगे? बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार उस पद को संभालने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं।

नीतीश कुमार की दो चुनौती

नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए पीके ने कहा, वह कैमरे पर यह कह रहे हैं कि वे स्वस्थ हैं। अगर हिम्मत है तो मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करें। पीके ने कहा कि अगर हम किसी पर आरोप लगाते हैं तो वह कहता है कि वह हमें कोर्ट ले जाएगा, इसलिए अगर नीतीश कुमार में हिम्मत है तो वह हमें कोर्ट ले जाकर दिखाएं कि वह मानसिक रूप से स्वस्थ हैं।

बीमार व्यक्ति को बिहार पर न थोपें- पीके

वह स्वस्थ नहीं हैं। उन्हें गंभीर बीमारी है। क्या आपको लगता है कि जो व्यक्ति प्रधानमंत्री का नाम भूल रहा है वह बिहार की समस्याओं का समाधान करेगा? भाजपा के लोग बिहार की 13 करोड़ जनता पर मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को न थोपें। आपको बता दें इससे पहले भी प्रशांत किशोर ने कई बार सीएम नीतीश कुमार पर उनकी सेहत को लेकर हमला बोला है।

चिराग पासवान का किया स्वागत

नीतीश कुमार के बाद पीके ने चिराग पासवान के लिए भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान पहले से ही कैबिनेट में मंत्री हैं। विधानसभा चुनाव लड़ने की बात को लोग तभी गंभीरता से लेंगे, जब आप मंत्रिपरिषद का पद छोड़ेंगे। सांसद पद से इस्तीफा दें और चुनाव लड़ें। पीके ने कहा कि वे बिहार की राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं, विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, तो हमारी निजी राय है कि यह अच्छी बात है। वे नए युवा नेता हैं। लालू, नीतीश, सुशील मोदी, रामविलास पासवान का जमाना खत्म हो गया है। अगर चिराग पासवान दावेदारी करते हैं तो उनका स्वागत है।

Chirag Paswan की बिहार में सक्रियता से होगा फायदा: प्रशांत किशोर

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×