देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
इन दिनों बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंदन के दौरे पर हैं। इस दौरान लंदन के दौरे पर सीएम ने जहां साइंस सिटी को घूमा और बारीकी से देखा तो वहीं कई प्रवासी भारतियों से भी नीतीश कुमार ने मुलाकात की है। इस दौरान ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम के. दोराइस्वामी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पटना में निर्माणाधीन डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम साइंस सिटी को लेकर विस्तार से चर्चा की।
एक्स पर नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने लंदन में साइंस म्यूजियम का दौरा किया और पटना में बन रही साइंस सिटी उसी के अनुरूप बनाई जाएगी।"आज अपनी लंदन यात्रा के क्रम में मैंने साइंस म्यूजियम का दौरा किया। पटना में बन रही साइंस सिटी को उसी के अनुरूप बनाया जाएगा। पटना में साइंस सिटी के निर्माण के बाद यहां आने वाले छात्र आसानी से बुनियादी बातें समझ सकेंगे।" विज्ञान की गतिविधियों, विज्ञान के सिद्धांतों और विज्ञान में उनकी रुचि बढ़ेगी, ”मुख्यमंत्री ने पोस्ट किया।
ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त श्री विक्रम के० दोराइस्वामी जी से मुलाकात हुई। इस दौरान पटना में निर्माणाधीन डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी को लेकर विस्तार से चर्चा की। पटना में निर्माणाधीन साइंस सिटी को विश्वस्तरीय बनाने की योजना है। भारतीय उच्चायुक्त ने साइंस सिटी के… pic.twitter.com/RnMPKCih4e
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 10, 2024
मुख्यमंत्री ने अपने ब्रिटेन दौरे के क्रम में स्कॉटलैंड जाकर वहां जल संसाधन के क्षेत्र में हुए नवप्रवर्तनों की जानकारी ली। स्कॉटलैंड में जल संचयन और जल संसाधन के बेहतर प्रयोग को उन्होंने देखा।उन्होंने भारतीय उच्चायुक्त के साथ जल संसाधन के क्षेत्र में हो रहे नवीन प्रयोगों पर चर्चा की। भारतीय उच्चायुक्त ने खगोलीय गणना एवं गणितीय विश्लेषण के क्षेत्र में प्राचीन बिहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिहार ने पूरी दुनिया को इस क्षेत्र में ज्ञान की रोशनी दिखायी है।उन्होंने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में बिहार के योगदान को वह अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के मौके पर जदयू के राज्यसभा सदस्य संजय झा भी मौजूद थे।