Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नीतीश कुमार ने विधान पार्षद सूरजनंदन कुषवाहा को नम ऑखों से दी श्रद्धांजलि

सहित अनेक राजनेता, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, गणमान्य व्यक्ति, उनके निकट संबंधी तथा सैंकड़ों की संख्या में उनके प्रषंसक उपस्थित थे।

08:43 PM Dec 29, 2018 IST | Desk Team

सहित अनेक राजनेता, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, गणमान्य व्यक्ति, उनके निकट संबंधी तथा सैंकड़ों की संख्या में उनके प्रषंसक उपस्थित थे।

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत विधान पार्षद सूरजनंदन कुषवाहा के आवास जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बॅधाया।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुये कहा कि सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनकी जो भूमिका रही है, उसे सदैव याद किया जायेगा।

दिवंगत विधान पार्षद स्व0 सूरज नंदन कुषवाहा का आज देर शाम गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गुलबी घाट पर नम आँखों से उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किये एवं पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सुुषील कुमार मोदी, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अष्विनी कुमार चौबे, पथ निर्माण मंत्री श्री नंदकिषोर यादव, कृषि मंत्री श्री प्रेम कुमार, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय, श्रम संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री श्री राणा रणधीर सिंह, खान एवं भूतत्व मंत्री श्री बिनोद कुमार सिंह, विधायक श्री मिथिलेष तिवारी, विधायक श्री नितिन नवीन, विधायक श्री अरूण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद श्री रणवीर नंदन, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गॉधी जी सहित अनेक राजनेता, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, गणमान्य व्यक्ति, उनके निकट संबंधी तथा सैंकड़ों की संख्या में उनके प्रषंसक उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Next Article