Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नीतीश कुमार का आधार वोट समाप्त हो रहा है:लोजपा-(रा)

नीतीश कुमार का आधार वोट समाप्त हो रहा है। अतिपिछड़ा समाज महागठबंधन से भयभीत है। जुल्म अत्याचार की घटनाओं में सवार्धिक शिकार इस समाज के लोग हो रहे है।

05:32 PM Nov 07, 2022 IST | Ujjwal Jain

नीतीश कुमार का आधार वोट समाप्त हो रहा है। अतिपिछड़ा समाज महागठबंधन से भयभीत है। जुल्म अत्याचार की घटनाओं में सवार्धिक शिकार इस समाज के लोग हो रहे है।

पटना, (पंजाब केसरी ): नीतीश कुमार का आधार वोट समाप्त हो रहा है। अतिपिछड़ा समाज महागठबंधन से भयभीत है। जुल्म अत्याचार की घटनाओं में सवार्धिक शिकार इस समाज के लोग हो रहे है।
Advertisement
यह बात आज पटना के “बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन“ हॉल में लोजपा-(रा) द्वारा आयोजित अतिपिछड़ा “मंथन“ कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद अरुण कुमार एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा ने बोलते हुए कहा कि समय और परिस्थिति के अनुसार राजनीति करवट लेता है। अभी दो विधानसभाओं के चुनाव परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि दलित,अतिपिछड़ा वोट बैंक नीतीश से कट गया। नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल होने से यह वोट बैंक अपना स्टेण्ड बदल दिया है।
आगे इन नेताओं ने कहा कि दलित अतिपिछड़ा समाज लोजपा-(रा) और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की ओर आशा भरी निगाह से देख रहे है क्योंकि चिराग पासवान ने अतिपिछड़ा और दलित समाज के लिए विशेष रूप से कार्य-योजना तैयार किया है,जिसमें इस समाज के समाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और शैक्षणिक विकास का मार्ग प्रसस्त किया गया है। सत्ता और संपत्ति से बेदखल समाज को संख्या के अनुरूप भागीदार बनाने का लोजपा-(रा) दृह संकल्पित है।कार्यक्रम की अध्य्क्षता अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सिकन्दर शर्मा ने किया और संचालन राष्ट्रीय महासचिव अफरोज आलम ने किया।
कार्यक्रम को युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधान पार्षद अजय अलमस्त, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, नन्दकिशोर यादव, पार्टी के प्रदेश महासचिव रंजन सिंह, विभीषण शर्मा, कचहरी पासवान,महिला सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू देवी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार चंद्रवंशी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव चुनचुन पासवान, प्रदेश सचिव दिलीप यादव, जितेन्द्र पासवान, छोटे लाल पासवान, शाहिल पासवान ने सम्बोधित किया।
Advertisement
Next Article