
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज कहा है कि समाधान यात्रा का मतलब बिहार सरकार द्वारा लाई गई योजना को लोगों तक जमीनी स्तर पर समझना जरुरी है। इस यात्रा के तहत लोगों से बहुत अधिक संख्या में जुड़ रहे है। इससे विकास योजनाओं के क्रियान्वन को गति मिलती है।
यात्रा के जरिए लोगों की परेशानियों को सुनें
कुमार रविवार को नवादा सदर के प्रखंड के भगवानपुर पंचायत के कबीरपुर के मुयायना के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों से मिलने से यह समझ आती है कि योजनाओं का विस्तार किस हद तक जमीनी स्तर तक पहुंच रहा है। लोगों की समस्याएं सुनी जाती है और परेशानी रहने पर अधिकारियों को हिदायत भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों से मिलने के दौरान आसपास के लोगों की समस्याओं को भी समझने का अवसर मिलता है। क्षेत्र का विकास होता है। क्षेत्र के विकास में सहयोग मिलता है।
नीतीश जल आपूर्ति के मुद्दे पर भी बोले
मुख्यमंत्री ने गंगा जल आपूर्ति के सवाल पर कहा कि नवादा के लोगों को समुचित तरीके से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए अलग से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इस साल में नवादा के लोगों को गंगाजल की आपूर्ति सुनिश्चित करा दी जाएगी।
बिहार विकास पर की बैठक
इस मौके पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, नवादा के प्रभारी मंत्री समीर महासेठ समेत अनेक लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कबीरपुर और भगवानपुर में विकास योजनाओं का मुआयना किया। भगवानपुर में जल जीवन हरियाली के तहत निर्मित तालाब में मछली का बीज डाला गया। इसके अलावा कृषि, शिक्षा, सामाजिक कल्याण से जुड़ अनेक योजनाओं और स्टालों का निरीक्षण किया। इसके बाद नीतीश कुमार नवादा इंजीनियरिंग कॉलेज में जीविका दीदियों से संवाद किया। इसके बाद नवादा समाहरणालय में वरीय अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की।