Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

यौन शिक्षा पर सदन में नीतीश कुमार ने किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल !

10:09 AM Nov 08, 2023 IST | Nikita MIshra

बिहार विधानसभा में बिहार के सीएम नीतीश कुमार की 'आपत्तिजनक टिप्पणी' को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बचाव करते हुए कहा कि "मैं आपको एक बात बता दूं। अगर कोई इसका गलत अर्थ निकालता है तो ये गलत है। सीएम का बयान यौन शिक्षा को लेकर ही था। जब भी लोग इसपर बोलते हैं तो काफी झिझकते हैं। विधानसभा में नीतीश कुमार ने यौन शिक्षा के विषय पर चर्चा की।" इसकी शिक्षा अब स्कूलों में भी दी जाती है। उन्होंने कहा है कि जनसंख्या में वृद्धि को रोकने के लिए व्यावहारिक रूप से क्या करना चाहिए ? इसे गलत तरीके से नहीं लिया जाना चाहिए। साथ ही इसे यौन शिक्षा के रूप में लिया समझना चाहिए"

Advertisement

नीतीश कुमार ने ये कहा है कि शादी के बाद पुरुष अपनी पत्नियों को यौन संबंध को स्थापित करने के लिए कहते हैं । लेकिन जिस तरह हमने बिहार में महिलाओं को शिक्षित किया है, वें अपने पतियों को सही समय पर ऐसा करने से रोक सकती हैं। इसके कारण, बिहार की जनसंख्या नियंत्रण में है। पीछे बैठे कुछ विधायक हंस रहे थे।नीतीश कुमार के बयानों की विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने आलोचना की। बीजेपी ओबीसी विंग के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने कहा कि बिहार के सीएम अपने शरीर, दिमाग और दिल पर नियंत्रण खो चुके हैं। नीतीश जी, अपनी जिद से बिहार को किस गर्त में ले जाएंगे? मुख्यमंत्री की ऐसी भाषा इस्तेमाल करने से सत्ता पक्ष के नेता सदन में हंस रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के बचाव में सामने आए

हालांकि, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के बचाव में सामने आए। उन्होंने कहा कि वो यौन शिक्षा के बारे में बात कर रहे थे और लोगों को इसकी गलत तरीके से व्याख्या करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वो यौन शिक्षा के बारे में बात कर रहे हैं और बता रहे हैं कि बिहार सरकार ने राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कैसे किया है। लोगों को इसकी गलत तरीके से व्याख्या करने की जरूरत नहीं है। स्कूलों में यौन शिक्षा हो रही है और बच्चे इसे सीख रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article