W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिहार के गांधी मैदान में नीतीश कुमार देंगे 25 हजार नियुक्ति पत्र

11:09 AM Nov 02, 2023 IST | Nikita MIshra
बिहार के गांधी मैदान में नीतीश कुमार देंगे 25 हजार नियुक्ति पत्र

आज बिहार के लोक सेवा आयोग द्वारा चुने गए करीबन 1 लाख 20 हजार 336 शिक्षकों को को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। जिसमें से 25000 शिक्षकों को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र सौंपने वाले हैं। इन 25000 के अलावा शेष चयनित शिक्षकों को जिले में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।

Advertisement

25 हजार शिक्षकों को 600 से अधिक बसों से लाया जा रहा है पटना

शिक्षा विभाग के मुताबिक, गांधी मैदान में भव्य नियुक्ति पत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शाम तीन बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान को सजाया गया है। बताया गया है कि 27 जिलों से 25 हजार शिक्षकों को 600 से अधिक बसों से पटना गांधी मैदान लाया जा रहा है।बताया जा रहा है कि चयनित शिक्षकों में 70,545 शिक्षक प्राथमिक विद्यालय के हैं जबकि 26,089 शिक्षक माध्यमिक शिक्षक और 23,702 शिक्षक उच्च माध्यमिक स्तर के स्कूलों में योगदान देंगे। विभाग की मानें तो कुल चयनित शिक्षकों में 57,854 यानी 48 प्रतिशत महिलाएं हैं। चयनित शिक्षकों में 88 प्रतिशत बिहार के है जबकि 12 प्रतिशत अन्य राज्यों के हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nikita MIshra

View all posts

Advertisement
Advertisement
×