For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Nitish Kumar:नालंदा में मुख्यमंत्री ने गिनाई अपनी उपलब्धियां

04:23 PM May 27, 2024 IST | Abhishek Kumar
nitish kumar नालंदा में मुख्यमंत्री ने गिनाई अपनी उपलब्धियां

Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को हिलसा विधानसभा क्षेत्र के जोगीपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार, जदयू नेता ललन सिंह, राज्यसभा सांसद संजय झा मौजूद रहे।

Highlights
. नालंदा में नीतीश कुमार ने गिनाई अपनी उपलब्धियां
. 10 लाख नौकरी देने का किया वादा
. हमने राजगीर में भी विकास करने का काम किया

Nitish Kumar ने गिनाई अपनी उपलब्धियां

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Nitish Kumar) ने सोमवार को हिलसा विधानसभा क्षेत्र के जोगीपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के दौरान मंच से नालंदा लोकसभा सीट से एनडीए समर्थित उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार के पक्ष में वोट देने की अपील की गई। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नालंदा से हमारा संबंध बहुत पुराना है। साल 2005 से एनडीए के साथ मिलकर बिहार के विकास की यात्रा शुरू करने का काम किया था। हमने राजगीर में भी विकास करने का काम किया।Bihar News : Cm Nitish Kumar Told Earth With Destroyed Due To Mobile In Lok  Sabha Election 2024 Gathering - Amar Ujala Hindi News Live - Nitish Kumar  :सीएम नीतीश कुमार ने

कहीं भी चलने के लिए रास्ता भी नहीं था:Nitish Kumar

उन्होंने कहा कि साल 2005 के पहले बिहार में(Nitish Kumar) कोई विकास का काम नहीं दिख रहा था। केंद्र में जब हम मंत्री थे उस समय नालंदा की गलियों में पैदल घूमा करते थे। इलाके में कहीं भी चलने के लिए रास्ता भी नहीं था। शिक्षा, स्वास्थ्य, पटवन, जीविका के क्षेत्र में हमने काम किया। हमने हिंदू-मुस्लिम की लड़ाई को बंद किया और अल्पसंख्यकों के लिए भी बहुत सारे काम किए।आज शेखपुरा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे CM नीतीश, चिराग के बहनोई के  लिए मांगेंगे वोट - LOK SABHA ELECTION 2024

उन्होंने लालू यादव के जंगल राज का जिक्र करते हुए कहा कि साल 2005 के पहले लालू यादव का आतंक था। शाम सात बजे के बाद लोग घरों से निकलते नहीं थे। हमारी सरकार आने के बाद हमने हर क्षेत्र में काम किया है। अगले चुनाव से पहले दस लाख रोजगार देंगे।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
×