Nitish Kumar का Rabri Devi पर पलटवार, विपक्ष में हंगामा
सदन में कविता पाठ पर बवाल, मंत्री अशोक चौधरी और विपक्षी भिड़े
बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में मुख्य विपक्षी पार्टी के घटक दल भाकपा माले द्बारा सदन के वेल में पहुंचकर हंगामा करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए। सदन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग फालतू बात मत किजिए आप लोग गड़बड़ कर सरकार को बदनाम करते हैं। जब आप लोग की सरकार थी तों कुछ नहीं किया। महिलाओं का सम्मान एनडीए शासनकाल में ही हुआ है। जो भी महिलाओं के साथ गड़बड़ करता है उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होती है। विधानसभा में सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई कि भाकपा माले के सभी सदस्यों ने हाथ से तख्तियां लहराते हुए सदन के वेल में पहुंच कर भारी शोर शराबा एवं हंगामा करने लगे।
भाकपा माले का साथ मुख्य विपक्षी दल राजद के सदस्यों ने दिया। राजद एवं भाकपा माले सदस्य महिलाओं पर अत्याचार एवं बलात्कार को लेकर हाथ में तख्तियां लहराते हुए सदन के वेल में पहुंचकर भारी शोर शराबा एवं हंगामा करने लगे। स्पीकर नंदकिशोर यादव ने विपक्षी सदस्यों को अपने आसन पर जानें का आग्रह किया लेकिन विपक्षी सदस्य एक भी नहीं मानें। तों मुख्यमंत्री नारेबाजी करने पर भड़क गए। उसके बाद सभी सदस्यों ने सदन के वेल से लौटकर आपने आसन पर बैठकर सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से चलने दिया।
उधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानपरिषद् में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर भड़क गए। महिला दिवस के अवसर पर राबड़ी देवी ने सदन में कहा कि सुशासन की सरकार में महिलाओं पर घोर अत्याचार किया जाता रहा है महिलाओं के पैर में कील ठोका जा रहा है। महिलाओं पर अत्याचार दिन प्रतिदिन बलात्कार एवं अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही है, उसपर सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भड़क गए और कहा कि तुम्हारे पति लालू यादव डुब गया तुमको मुख्यमंत्री बना दिया। अब महिलाओं पर अत्याचार करने वालो पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाती है इस पर राजद सदस्य अपने अपने आसन पर खड़े होकर हंगामा करने लगे।
Nitish Kumar के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ेंगे और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे: Chirag Paswan
सभापति ने मामले को शांत करवाया। फिर सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से चलने लगा। सदन में महिला दिवस के पूर्व महिलाओं को वरियता दी गई थी इसी दौरान जदयू के रीना देवी अपने अनुपूरक प्रश्न पूछने के दौरान महिला दिवस की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कविता पाठ करने लगीं तो विपक्षी दल के अब्दुल बारी सिद्दीकी ने टोकते हुए कहा कि कविता पाठ के बजाय मूल पर पर आयें। रीना देवी का बीच बचाव करते हुए मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने सिद्दीकी पर टिप्पणी कर दी। इससे आहत सिद्दीकी ने अशोक चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किसी मंत्री को इतना चापलूस नहीं होना चाहिए।
डॉ अशोक चौधरी ने अपने आसन पर खड़ा होकर कहा कि मुझे बहुत अधिक गर्व है कि बिहार के सुशासन की सरकार एवं विकास पुरुष नीतीश कुमार जी की चापलूसी करते हैं। उधर रीना देवी ने सदन में रोते बिलखते हुए कहा कि मैं किसी की चापलूसी नहीं करती लेकिन, विपक्षी सदस्य ने मुझ पर आरोप लगाकर घोर अपमान किया है इससे मेरा अपमान नहीं राज्य का अपमान हुआ है।