Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नीतीश मिश्न 2024! तेजस्वी बोले- जल्द होगी अहम चर्चा, सोनिया से मिलेंगे CM, विपक्ष होगा एकजुट

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेश से आने के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और बिहार के मुख्यमत्री नीतीश कुमार उनसे मिलने जाएंगे।

02:44 PM Sep 12, 2022 IST | Desk Team

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेश से आने के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और बिहार के मुख्यमत्री नीतीश कुमार उनसे मिलने जाएंगे।

देश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष ने कमर कस ली हैं. और यह लगातार कयास लगा रहे कि मोदी को चुनाव 2024 में पूर्ण रूप से पछाड़ देनी हैं। ताकि भाजपा पार्टी केंद्र से पूरी तरह से गिर जाए और दोबार उठ न पाएं। इसलिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने औपचारिक तौर से स्पष्ट किया कि विपक्ष को एकजूट धागे में बाधने के लिए नीतीश सोनिया गांधी से मिलने जाएंगे। हालांकि, नीतीश की दिल्ली यात्रा सोनिया गांधी के विदेश लौटने के बाद होगी।   
Advertisement
नीतीश मिश्न 2024 चुनाव, जल्द होगी सोनिया से चर्चा
मिली जानकारी के मुताबिक  पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी योजना विपक्ष को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेश से लौट आने के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और बिहार के मुख्यमंत्री एक साथ उनसे मिलने दिल्ली जाएंगे।उन्होंने कहा कि विपक्ष के बड़े नेताओं से मुलाकात पहले भी हुई है। उन्होंने कहा कि बीमार होने के कारण सोनिया गांधी यहां नहीं हैं, वापस आएंगी तो दोनों नेता भेंट करने जाएंगे।प्रशांत किशोर के 10 लाख लोगों को नौकरी दिए जाने का वादा कभी नहीं पूरा किए जाने के बयान के संबंध में पूछे जाने पर तेजस्वी ने कहा कि जिनको भरोसा नहीं है, तो क्या कहना। थोड़ा इंतजार का मजा लें।
नीतीश की दिल्ली यात्रा को लेकर बोले तेजस्वी
उल्लेखनीय है कि इससे पहले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा था कि अगर सरकार दस लाख बेरोजगारों को रोजगार दे दें तो मैं खुद उनके साथ हो जाऊंगा।तेजस्वी ने आगे कहा कि कौन क्या कहता है उसपर ज्यादा बातें नहीं करनी। हम सरकार में हैं। हमारा कमिटमेंट है, जिनको भरोसा नहीं है वो थोड़ा इंतजार का मजा लें।भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी द्वारा राजद कोटे के मंत्रियों के दागदार होने से जुड़े सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि एक से नहीं दोनों आंखों से देख लें।
Advertisement
Next Article