RJD के इशारे पर चलेंगे नीतीश, भविष्य में उनसे गठबंधन का नहीं सोचेगी बीजेपी : आरके सिंह
केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह ने रविवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़ने के बाद भविष्य में गठबंधन के किसी भी प्रयास का विरोध किया जाएगा।
02:08 AM Aug 15, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह ने रविवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़ने के बाद भविष्य में गठबंधन के किसी भी प्रयास का विरोध किया जाएगा।
Advertisement
आरा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद ने दावा किया कि नीतीश (71) केवल तब तक अपनी कुर्सी पर बने रहेंगे जब तक कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री की सीट छोड़कर शीर्ष स्थान (मुख्यमंत्री पद) की लालसा नहीं रखते।
Advertisement
सिंह ने कहा, ”यह सभी को मालूम है कि हमारे साथ गठबंधन के दौरान उन्होंने कभी भी भाजपा के मंत्रियों को स्वतंत्र रूप से काम करने की अनुमति नहीं दी, लेकिन अब वह राजद के इशारे पर चलेंगे और यदि आधी रात को भी लालू प्रसाद का फोन आएगा तो वह उनके घर पहुंच जाएंगे।”
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुमार द्वारा चुनौती दिये जाने के जद (यू) नेताओं के दावे की उन्होंने खिल्ली उड़ायी।

Join Channel