Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

करीना कपूर ने खास अंदाज में दी मां बबीता को जन्मदिन की बधाई, थ्रोबैक तस्वीर साझा कर जताया प्यार

पहले जान लीजिये, अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री बबीता ने कई शानदार फिल्मों में काम किया। वैसे काफी कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि बीता और हिंदी सिनेमा पहले सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना ने एक साथ ‘राज’ फिल्म से डेब्यू किया था।

05:25 PM Apr 20, 2022 IST | Desk Team

पहले जान लीजिये, अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री बबीता ने कई शानदार फिल्मों में काम किया। वैसे काफी कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि बीता और हिंदी सिनेमा पहले सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना ने एक साथ ‘राज’ फिल्म से डेब्यू किया था।

80 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री बबीता कपूर आज यानी बुधवार को अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं। बबीता की तरह उनकी दोनों बेटियां करीना और करिश्मा भी अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। वैसे यह कहना कुछ गलत नहीं होगा बेबो और लोलो दोनों को खूबसूरती विरासत में मिली है। बबीता अपनी जवानी के दिनों में बाला की खूबसूरत थीं। 20 अप्रैल 1948 में पैदा हुईं बबीता के जन्मदिन पर करीना ने उनकी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर बर्थडे विश किया है। 
Advertisement
पहले जान लीजिये,  अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री बबीता ने कई शानदार फिल्मों में काम किया। वैसे काफी कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि बीता और हिंदी सिनेमा पहले सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना ने एक साथ ‘राज’ फिल्म से डेब्यू किया था। कई हिट फिल्मों में अपने जलवे बिखरने के बाद बेहद खूबसूरत बबीता ने राज कपूर के सबसे बड़े बेटे रणधीर कपूर से शादी की और अपने प्यार और फैमिली की खातिर फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया था। 
 
बबीता एक मशहूर अदाकारा होने के साथ एक बहुत अच्छी मां भी हैं। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों करिश्मा कपूर और करीना कपूर की परवरिश से लेकर उनके  सफल फिल्मी करियर बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है। 
आपकी जानकारी के लिए बता दें, दरअसल कपूर खानदान का यह नियम था कि फिल्मों में बहू-बेटियां काम नहीं करेंगी। पर इस सिलसिले को बबीता ने अपनी बेटी करिश्मा को एक्ट्रेस बनाकर तोड़ दिया।  ऐसे में आज करिश्मा और करीना दोनों ही बॉलीवुड की कामयाब एक्ट्रेस हैं। 
करीना ने अपनी मां के लिए कही ये बात 
वहीं  मां बबीता के बर्थडे के खास दिन पर करीना कपूर ने उनकी एक थ्रोबैक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा कर दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा। एक्ट्रेस लिखती हैं, हैप्पी बर्थडे मदरशिप..मेरी मां..मम्मा जैसी खूबसूरत कोई नहीं। 

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन 
करीना कपूर के इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर सामने आते ही कई सेलेब्स और फैंस बबीता को बर्थडे विश कर रहे हैं। इस दौरान करिश्मा की बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने लिखा ‘क्या खूबसूरत तस्वीर है..हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट बबीता आंटी’। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी बबीता की तस्वीर पर प्यार जताया है। एक फैन ने तो बबीता की इस तस्वीर को देखकर कर लिखा कि ‘लोलो इनकी कॉपी है’। 
 गौरतलब है, हाल ही रणधीर कपूर, बबीता और करिश्मा-करीना पूरी फैमिली रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में एक साथ नजर आये थे। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। 
Advertisement
Next Article