Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार के विकास से कोई समझौता नहीं : नीतीश कुमार

शराबबंदी से समाज मे बदलाव आया और लोग खुशहाल जीवन जी रहे हैं। सभा को पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर और विधायक सुबोध राय ने भी संबोधित किया।

07:50 PM Apr 03, 2019 IST | Desk Team

शराबबंदी से समाज मे बदलाव आया और लोग खुशहाल जीवन जी रहे हैं। सभा को पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर और विधायक सुबोध राय ने भी संबोधित किया।

बिहार में सत्तरूढ़ जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि प्रदेश के विकास से कोई समझौता नहीं किया जायेगा और समाज के अंतिम घर तक विकास की रोशनी पहुंचेगी। श्री कुमार ने यहां सुल्तानगंज प्रखंड में बांका लोकसभा सीट से जदयू प्रत्याशी गिरिधारी यादव के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश विकास के पथ पर लगातार अग्रसर है।

विकास से कोई समझौता नहीं होगा और समाज के अंतिम घर तक विकास की रोशनी पहुंचेगी। उन्होंने लोगों से गिरधारी यादव को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा, ‘‘बिहार में जो काम किया है, उसकी मजूदरी मांगने आया हूं। गिरधारी यादव को वोट देकर मजदूरी दें।’’ जदयू अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में घर-घर बिजली आ गई है।

अब लालटेन एवं ढिबरी की किसी भी घर में जरूरत नहीं है। अब सौर ऊर्जा पर काम किया जा रहा है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार देश में पहला राज्य है, जहां पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। एक जमाना था, जब लड़कियां प्राथमिक विद्यालय से आगे नहीं पढ़ पाती थीं। पोशाक और साइकिल योजना की शुरुआत की गयी। समूह में लड़कियां स्कूल जाने लगीं। इस समय नौवीं कक्षा में नौ लाख लड़कियां पढ़ रही हैं। पहले यह संख्या एक लाख 70 हजार थी।

नीतीश कुमार ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर इस समय एक करोड़ महिलाएं रोजगार कर रही हैं। पुलिस दल की नियुक्ति में महिलाओं को आरक्षण दिया गया। इससे पुलिस बलों में उनकी संख्या बढ़ है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग समाज में टकराव पैदा करना चाह रहे हैं। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज चला रहे है। इससे सावधान रहने की जरूरत है।

जदयू अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने देश का सम्मान बढ़या है। आंतकवाद से समझौता नहीं किया। श्री मोदी ने बिहार के विकास के लिए काफी योगदान दिया। सड़कों के लिए 50 हजार करोड़ की सहायता दी है। श्री कुमार ने कहा, ‘‘मैंने हर इलाके में न्याय के साथ विकास किया है। कहीं कोई भेदभाव नहीं किया। हर गांव को सड़क और पुल से जोड़ दिया।

अब लोग छह घंटे में सूबे के किसी भी हिस्से से पटना पहुंच जाते हैं। अब हर टोले का सर्वे कर उसे टोला संपर्क योजना से जोड़ जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि छह घंटे के समय को घटाकर पांच घंटे करने पर तेजी से कार्य चल रहा है। अब बिहार के किसी भी हिस्से से लोग पांच घंटे में पटना पहुंच सकेंगे। इस लक्ष्य पर सरकार लगतार काम किया जा रहा है।

 मुख्यमंत्री ने स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना की चर्चा करते हुए कहा कि इसके तहत चार लाख रुपये ऋण पाकर अब छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। कौशल युवा केंद, में कम्प्यूटर सीखकर लोग लाभान्वित हो रहे हैं। हर घर नल का जल, शौचालय निर्माण के लिए सात निश्चय योजना के तहत काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी से समाज मे बदलाव आया और लोग खुशहाल जीवन जी रहे हैं। सभा को पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर और विधायक सुबोध राय ने भी संबोधित किया।

Advertisement
Advertisement
Next Article