For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हरियाणा विधानसभा में खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार, 22 को होगी बहस

03:42 PM Feb 20, 2024 IST | Yogita Tyagi
हरियाणा विधानसभा में खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार  22 को होगी बहस

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मनोहर लाल खट्टर सरकार के खिलाफ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को मंगलवार को स्वीकार कर लिया। अध्यक्ष ने इस पर बहस के लिए बृहस्पतिवार का दिन तय किया है। विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने नियम के तहत 18 से अधिक विधायकों की शर्त पूरी होने के बाद यह अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार किया। हाल में विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खट्टर सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव लायेगी।

  • विधानसभा अध्यक्ष ने खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकारा
  • अध्यक्ष ने इस पर बहस के लिए बृहस्पतिवार का दिन तय किया है
  • 18 विधायकों की शर्त पूरी होने के बाद यह अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार किया गया

3 साल पहले कांग्रेस BJP के खिलाफ लायी थी अविश्वास प्रस्ताव

कांग्रेस तीन साल पहले भी भारतीय जनता पार्टी- जननायक जनता पार्टी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लायी थी लेकिन तब यह अविश्वास प्रस्ताव गिर गया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल में पिछले अविश्वास प्रस्ताव का जिक्र किया था और कहा था कि उन्होंने विपक्ष को चुनौती दी थी कि उसे हर सत्र में ऐसा प्रस्ताव लाना चाहिए ताकि वह उनकी सरकार द्वारा किये गये कामकाज के बारे में सुन सके। उन्होंने कहा था कि अन्यथा वे बिना सुने बोलते रहते हैं। CM खट्टर ने कहा था कि यदि कांग्रेस फिर अविश्वास प्रस्ताव लाती है तो वह सरकार द्वारा किये गये कामकाज के बारे में सुनने के लिए बाध्य होगी।

भाजपा को गोपाल कांडा का समर्थन प्राप्त

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 41 तथा उसके सहयोगी दल जेजेपी के 10 विधायक हैं। सदन में सात निर्दलीय विधायकों में छह भाजपा का समर्थन करते हैं। भाजपा को हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा का समर्थन भी प्राप्त है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 30 विधायक हैं जबकि इंडियन नेशनल लोकदल का एक विधायक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×