Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कोई माई का लाल नरेन्द्र मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता : राजनाथ

भारत आने वाला दस सालों में विश्व गुरू बनेगा। इस मौके पर राजनाथ ङ्क्षसह ने कुछ लोगों का सुझाव लिया और उस पर अमल करने का आश्वासन भी दिया।

07:34 PM Feb 09, 2019 IST | Desk Team

भारत आने वाला दस सालों में विश्व गुरू बनेगा। इस मौके पर राजनाथ ङ्क्षसह ने कुछ लोगों का सुझाव लिया और उस पर अमल करने का आश्वासन भी दिया।

पटना : देश के सभी राजनीतिक दल अपना-अपना घोषणा पत्र जारी करते हैं और चुनाव जीतने के बाद समाज के लिए क्या करना है। बहुत घोषणा पत्रों में राजनीतिक दल खड़े नहीं उतर सकते। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विचार है कि 2019 में भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र और संकल्प पत्र ऐसा होगा कि देश की राजनीति एवं राज्य की राजनीतिक, खेत खलिहान में अंतिम पायदान में रहने वाला व्यक्ति अपना विचार पत्र, मिस्ड कॉल या वीडियो रिकॉर्डिंग द्वारा अपना विचार दे सके। जो देशवासियों का विचार होगा उसी अनुरूप संकल्प पत्र बनाया जायेगा।

ये बातें आज अधिवेशन भवन में देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह भारत की मन की बात मोदी के साथ अभियान में सभा को संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में विधानसभा में अपना बूथ रहेगा, उसमें आमजन अपना विचार दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र के बाद भारत में क्या करना है और क्या किया जा सकता है? राजनीतिक का मतलब राज नीत का मतलब आगे की ओर ले जाना। भारत की राजनीतिक ्रशब्द खोये हुए भारत की राजनीति स्थापित करके राजनीत बनाना है। देश में भगवान राम, श्रीकृष्ण, महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद, ,खुदीराम बोस सबने राजनीति की, जब यह राजनीतिक राम से जुड़ा होता है लोग भक्ति बन जाते हैं जब आजादी के दिवानों के पास पहुंचती है तो मुक्ति बन जाती है।

भारत की राजनीतिक संकट की चुनौती पास आ रहा है। उतर प्रदेश और बिहार का रिश्ता बहुत अद्भूत रिश्ता है। अगर कोई हमें कहे कि बिहार को आप किस नजरिये से देखते हैं तो भारत की सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक का आईना दिखाने वाला बिहार की धरती है। यह धरती रामायण, चन्द्रगुप्त, महात्मा बुद्ध जैसे लोग और भारत की आबादी में अहम रोल चम्पारण ने निभाया। चम्पारण आन्दोलन 1917 में शुरू हुआ, 30 साल संघर्ष करने के बाद देश को आजादी मिली। अगर कोई हमसे कहे कि हमारा सरकार अच्छा काम कर रही है तो कहेंगे कि अपने दही को खट्टा कह रहा है मगर भारत की आजादी के बाद अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश का ढांचा तैयार हुआ और भारत को विकसित देश बनाया गया। भारत का ग्रोथ रेट भी ऊंचाई तक पहुंचा।

वाजपेयी जी का कहना था कि भारत गांव में बसता है जब तक गांव विकसित नहीं होगा भारत आगे नहीं बढ़ सकता। श्री सिं हने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई भी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के पाले नहीं पड़ा। वाजपेयी जी के साथ भ्रष्टाचार का दाग लगा तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया और कहा कि जब तक मैं मुक्त नहीं हो जाऊंगा सदन में नहीं आऊंगा। राजनाथ ङ्क्षसह ने कहा कि मैं नरेन्द्र मोदी को वर्षों से जानता हॅू उनके साथ काम करने का मौका मिला है। कोई मां के लाल इनके ईमानदारी पर सवाल नहीं उठा सकता है।

जनता नजर से नजर मिलाकर राजनीतिक नहीं किया जा सकता है। जनता के आंखों में नजर डालकर राजनीति की जा सकती है। आज नरेन्द्र मोदी के चलते ही पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा हुआ है। अब मोदी जी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, महात्मा गांधी जैसे अंतिम पायदान में रहने वाले व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के लिए पुरजोर प्रयास किया जा रहा है। आजाद देश में केवल पूंजीपतियों का ही बैंक में खाता था अब जनधन योजना के तहत 73 प्रतिशत महिलाओं ने बैंक में खाता खुलवाया है।

वह छोटा-सा कुटीर उद्योग बिमारी को ठीक कराने के लिए 10 हजार तक का कर्ज बैंक से ले सकते हैं। यही मोदी की बहुत बड़ी महानता है। भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पहले कोई भी स्कूली विद्यार्थी को प्रमाण पत्र को अटेस्टेड कराने के लिए छोटे या बड़े बाबू को नजराना देना पड़ता था अब विद्यार्थी को अटेस्टेड कराने की जरूरत नहीं, अब खुद विद्यार्थी अपने को प्रमाणित कर सकता है।

राफेल घोटाले पर श्री सिंह ने कहा कि हमारे विरोधी लोग राफेल घोटाला पर घडिय़ाल आंसू बहा रहे हैं वे केवल और केवल राजनीति कर रहे हैं। मोदी जी का तो बीबी, बाल, बच्चा कोई नहीं फिर उन्हें घोटाला से क्या लेना-देना। देश के लोगों के आंखों में धूल झोंक कामयाबी हासिल नहीं की जा सकती। भारत आने वाला दस सालों में विश्व गुरू बनेगा। इस मौके पर राजनाथ ङ्क्षसह ने कुछ लोगों का सुझाव लिया और उस पर अमल करने का आश्वासन भी दिया। सभा को बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव, कृषि मंत्री डा. प्रेम कुमार, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादवने किया जबकि संचालन प्रेम चन्द्र मिश्रा किया।

Advertisement
Advertisement
Next Article