Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पार्टी विरोधी गतिविधियां एवं अनुशासनहीनता करने वालों के लिए पार्टी में जगह नहीं: उमेश सिंह कुशवाहा

जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले तीन प्रदेश पदाधिकारियों को पदमुक्त करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निलम्बित किया।

03:08 PM Jun 17, 2022 IST | Desk Team

जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले तीन प्रदेश पदाधिकारियों को पदमुक्त करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निलम्बित किया।

पटना, (पंजाब केसरी ): जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले तीन प्रदेश पदाधिकारियों को पदमुक्त करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निलम्बित किया। साथ ही एक भंग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष को भी प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी दल को मजबूत एवं सशक्त करने के लिये बनाये जाते हैं और उनसे अपेक्षा की जाती है कि वो अपनी पूरी क्षमता व उर्जा का इस्तेमाल पार्टी एवं पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार जी को मजबूती प्रदान करने में लगायेंगे। इसके विपरीत पिछले कई महिनों से कई जिलो से लगातार ऐसी सूचना मिल रही है कि पार्टी के कुछ पदाधिकारी दलहित के विपरीत पार्टी के समानांतर कार्यक्रम चलाने की भूमिका अदा कर रहे है एवं पार्टी पदाधिकारी के नाम पर पार्टी कार्यकत्ताओं के बीच गलत संवाद स्थापित कर दिग्भ्रमित कर रहे है।
उमेश सिंह कुशवाहा जी ने कहा कि कुछ पदाधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर बात कर ऐसे कृत्यों से परहेज करने का परामर्श भी दिया गया, इसके बावजूद उनके द्वारा ऐसे कृत किये जाते रहे, जो पूर्णतः दल विरोधी है। अनुशासनहीनता है। अतः प्रदेश महासचिव अनील कुमार, प्रदेश महासचिव विपीन कुमार यादव एवं प्रदेश प्रवक्ता डाॅ.अजय आलोक को पद से मुक्त करते हुए दल के प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जाता है। इसके अतिरिक्त भंग समाज सुधार सेनानी के प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेन्द्र नीरज को भी दल के प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जाता है। एक प्रश्न के उत्तर में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री आर सी पी सिंह हमारे दल के एक सम्मानित नेता हैं। दल में सभी को जिम्मेवारियां मिली हुयी हैं और सभी उसके अनुरूप कार्य कर रहे हैं। कहीं कोई मतभेद नहीं है। प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यालय उपाध्यक्ष डाॅ. नवीन आर्य चन्द्रवंशी, मुख्यालय महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, महासचिव अरुण कुमार सिंह एवं सचिव वासुदेव कुशवाहा भी मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement
Next Article