Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

समाजवादी पार्टी में कोई पद मायने नहीं रखता, भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य : शिवपाल यादव

हाल ही में मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए जमकर प्रचार करने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि उनके लिए सपा में कोई पद मायने नहीं रखता।

04:38 PM Dec 20, 2022 IST | Desk Team

हाल ही में मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए जमकर प्रचार करने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि उनके लिए सपा में कोई पद मायने नहीं रखता।

हाल ही में मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए जमकर प्रचार करने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि उनके लिए सपा में कोई पद मायने नहीं रखता। यहां कृषि विश्वविद्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने वह समाजवादी परंपरा के लोगों में से हैं, जिनके लिए पद कोई मायने नहीं रखता। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण, डॉक्टर लोहिया जैसे लोगों ने पूरे देश को हिला दिया था।
Advertisement
समाजवादी पार्टी को संघर्ष के बल पर मजबूत करना-शिवपाल 
शिवपाल यादव ने कहा कि पद उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है, जनता का विश्वास बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि वह विपक्ष का नेता रह चुके हैं और अभी अखिलेश विपक्ष के नेता के तौर पर बेहतर भूमिका निभा रहे हैं जिसका उदाहरण मैनपुरी का उपचुनाव परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनको समाजवादी पार्टी को संघर्ष के बल पर मजबूत करना है और उनका लक्ष्य इस (भाजपा) सरकार को हटाना है। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में उनके सपा के साथ आने का पार्टी को फायदा मिलेगा।
भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य
शिवपाल ने कहा कि सपा जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे वह निभाएंगे। प्रदेश में अपराधियों के घरों पर योगी सरकार द्वारा बुलडोजर चलाए जाने पर शिवपाल ने कहा कि यह परंपरा गलत है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर किसी ने अपराध किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो, लेकिन उनके बच्चों का क्या दोष? सरकार रिश्तेदारों, सगे संबंधियों के नाम पर लिखी गई संपत्ति गिरा रही है जो गलत है। हम इस लड़ाई को लड़ेंगे और विधानसभा से लेकर सड़कों तक हम इसका विरोध करेंगे।”
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि जितने भी लोहियावादी, गांधीवादी और चौधरी चरण सिंह के समर्थक हैं, जितने भी इधर-उधर हैं, सबको एकत्र करके आगे बढ़ा जाए। 
भाजपा विपक्ष को पूरी तरह से खत्म करना चाहती
हमारा लक्ष्य होगा कि जो भी चुनाव हो, उसमें भाजपा को हटाया जाए।” सपा पर गुंडागर्दी के आरोपों पर शिवपाल ने कहा, “भाजपा खुद गुंडई करती है। किसी पर झूठे मुकदमे लाद दो, किसी का घर गिरा दो, किसी को ठोक दो, यह गुंडई नहीं तो क्या है? उलटे इन्होंने मैनपुरी में गुंडई से चुनाव जीतने का सपा पर आरोप लगाया। इतना सुरक्षा बल लगाने, पूरी सरकार के लगने के बावजूद हम चुनाव जीते।” उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है और लोगों का भयंकर उत्पीड़न किया जा रहा है, यह सरकार विपक्ष को पूरी तरह से खत्म करना चाहती है।
Advertisement
Next Article