Nobel Peace Prize 2025: 7 यु्द्ध रुकवाने का अलापा राग, ट्रंप की दावेदारी हुई फेल, María Corina को मिला नोबेल पुरस्कार
Nobel Peace Prize 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 7 युद्ध रुकवाने का कई बार राग अलापा था और नोबेल पुरस्कार मिलने की दावेदारी की थी लेकिन नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो गया है और वेनेज़ुएला में विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो पेरिस्का को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Nobel Peace Prize 2025
नोबेल पुरस्कार के लिए ट्रंप की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जारी रही थी लेकिन वेनेजुएला की अपोजीशन लीडर मारिया कोरिना ने यह दावेदारी पलट दी है। बता दें कि वेनेजुएला में स्वंतत्रता की आवाज उठाने, शांतिपूर्ण परिवर्तन के लिए कई सालों तक संघर्ष किया है जिसके चलते इस संघर्ष को नोबेल पुरस्कार में सबसे सराहनीय माना गया है और उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।
BREAKING NEWS
The Norwegian Nobel Committee has decided to award the 2025 #NobelPeacePrize to Maria Corina Machado for her tireless work promoting democratic rights for the people of Venezuela and for her struggle to achieve a just and peaceful transition from dictatorship to… pic.twitter.com/Zgth8KNJk9— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 10, 2025
Maria Corina Machado

नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने कहा कि नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए उनके अथक कार्य और तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायसंगत और शांतिपूर्ण संक्रमण प्राप्त करने के उनके संघर्ष के लिए मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार देने का फैसला किया है। उन्हें वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के उनके अथक कार्य और तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायसंगत और शांतिपूर्ण संक्रमण प्राप्त करने के उनके संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार दिया जा रहा है।
Trump as Peace Prize Nominee

इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार बहुप्रतीक्षित था, क्योंकि इस पुरस्कार के लिए ट्रम्प अग्रणी दावेदार के रूप में उभरे थे तथा उन्होंने इसके लिए आक्रामक तरीके से प्रयास भी किया था। इजरायल, रूस, अजरबैजान, पाकिस्तान, थाईलैंड, आर्मेनिया और कंबोडिया जैसे कई देशों ने अमेरिकी राष्ट्रपति को नामित किया है, तथा कई दीर्घकालिक संघर्षों में मध्यस्थता का श्रेय ट्रम्प को दिया है।