Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नोबेल पुरस्कार समारोह पर कोरोना का साया, इस बार सादगी से किया जाएगा आयोजन

कोरोना के एक बार फिर बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रस्मी कार्यक्रमों में कटौती की गई है और स्टॉकहोम या ओस्लो में भव्य तरीके से समारोह का आयोजन नहीं होगा।

01:53 PM Dec 08, 2020 IST | Desk Team

कोरोना के एक बार फिर बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रस्मी कार्यक्रमों में कटौती की गई है और स्टॉकहोम या ओस्लो में भव्य तरीके से समारोह का आयोजन नहीं होगा।

कोरोना काल के चलते इस वर्ष नोबेल पुरस्कार समारोह पहले की तरह आयोजित नहीं किया जाएगा। विश्व में कोरोना के एक बार फिर बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रस्मी कार्यक्रमों में कटौती की गई है और स्टॉकहोम या ओस्लो में भव्य तरीके से समारोह का आयोजन नहीं होगा। 
Advertisement
भव्य समारोह के बजाए सादे समारोह में पुरस्कार विजेताओं की उपलब्धियों का जिक्र किया जाएगा और इसका सीधा प्रसारण होगा। वर्ष 2020 में नोबेल पुरस्कार के 12 विजेता हैं। कुछ पुरस्कार संयुक्त रूप से दिए गए हैं। पुरस्कार के तहत एक करोड़ क्रोना (11 लाख डॉलर) और प्रशस्ति पत्र एवं गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। 

फाइजर की कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली दुनिया की पहली व्यक्ति बनीं 90 वर्षीय कीनान

महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में परंपरागत रूप से धूमधाम और भव्य तरीके से समारोह का आयोजन होता है। शांति पुरस्कार का आयोजन पड़ोसी देश नार्वे की राजधानी ओस्लो में होता है। इस बार साहित्य क्षेत्र का पुरस्कार अमेरिकी कवि लुइस ग्लूक को रविवार को दिया गया। 
इस पुरस्कार के लिए ग्लूक के आवास के बगीचे में ही एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस वर्ष के नोबेल पुरस्कार की घोषणा अक्टूबर में की गयी थी। नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ओस्लो में डिजिटल तरीके से कार्यक्रम का आयोजन होगा। विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने भुखमरी दूर करने के लिए चलाए गए अपने अभियान के लिए इस साल का शांति पुरस्कार जीता है। 
Advertisement
Next Article