For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Noida: चलती कार में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

06:11 AM Nov 22, 2023 IST | Sagar Kapoor
noida  चलती कार में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़  आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

क्लीनिक से घर लौटते समय महिला डॉक्टर से कथित तौर पर छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।  थाना सेक्टर-113 के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजकुमार चौहान ने बताया कि एक महिला डॉक्टर ने शिकायत में कहा कि वह 20 नवंबर की शाम को मरीज देखने के लिए ग्रेटर नोएडा में अपने क्लीनिक पहुंची थी। मरीज देखने के बाद वह अपनी कार से वापस सेक्टर-50 स्थित घर के लिए आ रही थी।
चौहान ने बताया कि शिकायत के मुताबिक स्पेक्ट्रम मॉल के पास सुनसान जगह पर डॉक्टर के कार चालक राजकुमार मंडल ने उनके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। शिकायत में कहा गया कि डॉक्टर ने तुरंत कार रूकवाई और अपने ससुर को फोन कर मौके पर बुलवाया। इस दौरान आरोपी चालक वहां से भाग निकला। डॉक्टर की शिकायत के बाद फरार कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Sagar Kapoor

View all posts

Advertisement
×