For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

खौफनाक मंजर..! हादसे के बाद एलिवेटेड रोड के बीच से पिलर पर जा फंसी युवती, हैरान कर देगा वीडियो

03:00 PM Sep 21, 2024 IST | Simran Sachdeva
खौफनाक मंजर    हादसे के बाद एलिवेटेड रोड के बीच से पिलर पर जा फंसी युवती   हैरान कर देगा वीडियो

Noida Accident video: नोएडा के सेक्टर-25 से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना की वीडियो (Noida Accident video) देखने के बाद आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। एक अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद लड़की हवा में उड़ गई और पुल के खंभे पर गिर गई।

बाल-बाल बची लड़की

Courtesy: @ANI

दरअसल, लड़की सेक्टर 25 में मौजूद ओवरब्रिज पर जा रही थी, जब यह हादसा (Noida Accident video) हुआ। हादसे के बाद युवती ओवरब्रिज के बीच में बने गैप में गिर गई। गनीमत ये रही कि लड़की हादसे के दौरान ओवरब्रिज से नीचे नहीं गिरी, बल्कि ओवरब्रिज के पिलर पर ही अटक गई। बताया जा रहा है कि दो लोग उस लड़की को बचाने के लिए पुल के खंभे पर उतरे थे। वहीं, फिल्हाल लड़की को पिलर से सकुशल बाहर निकाल लिया गया है और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम

हादसे (Noida Accident video) के दौरान मौके पर लोग भी यहां इकट्ठा होने लगे। वहीं पुलिस को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, वैसे ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर लड़की को रेस्क्यू करने के लिए पहुंच गए। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन बुलाकर युवती का रेस्क्यू किया गया।

इसे लेकर नोएडा एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि एक युवती स्कूटी से नोएडा से गाजियाबाद की ओर जा रही थी और उसकी स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। युवती एलिवेटेड रोड के नीचे बने पिलर के स्टॉपर पर आकर गिर गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को वहां से सकुशल निकाल लिया गया है और अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं यह घटना कैसे घटित हुई इसकी जांच की जा रही है।  आसपास इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Simran Sachdeva

View all posts

Advertisement
×