टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Noida: विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हुआ आरोपी, 105 किलो गंधक और पोटाश हुआ बरामद

08:39 PM Oct 11, 2024 IST | Pannelal Gupta

Noida: देश में पटाखों पर प्रतिबंध होने के बावजूद आरोपी शहर में इसका कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को सेक्टर-49 थाने की पुलिस ने एक आरोपी को 104 किलो 800 ग्राम विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पटाखा बनाने के लिए गंधक और पोटाश मंगाया था। गिरफ्त में आए आरोपी के अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement

गैरकानूनी तरीके से बेचे जा रहे विस्फोटक पदार्थ

एसीपी ट्विंकल जैन ने बताया कि दीपावली के दौरान कई लोग गैरकानूनी तरीके से विस्फोटक पदार्थ बेचते हैं। इसकी जांच के लिए सभी थाना क्षेत्र में एक टीम बनाई गई है। शुक्रवार को टीम ने बरौला गांव के चौहान कॉलोनी से दीक्षांत को गिरफ्तार कर लिया। 20 वर्षीय दीक्षांत के पास से भारी मात्रा में गंधक और पोटाश मिला। पटाखों पर प्रतिबंध होने के बावजूद आरोपी शहर में इसका कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आरोपी ने पटाखा बनाने के लिए गंधक और पोटाश मंगाया था।

आरोपी से पूछताछ जारी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पटाखे बनाने के लिए विस्फोटक लाए थे। दीपावली के दौरान इसमें मोटा मुनाफा मिलता है। ऐसे में उसने इस बार पटाखे बनाकर उसे गुपचुप तरीके से बाजार में बेचने के बारे में सोचा। विस्फोटक आरोपी ने दादरी से मंगवाया था। आरोपी ने बताया कि दादरी निवासी कोई व्यक्ति अन्य जनपद से पोटाश मंगाता है। वहीं से जनपद के लोग विस्फोटक लाते हैं। पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते 

Advertisement
Next Article