W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Noida: पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दो फरार

10:05 AM Mar 01, 2024 IST | Yogita Tyagi
noida  पुलिस बदमाशों में मुठभेड़  एक गिरफ्तार  दो फरार
Advertisement

Noida: ग्रेटर नोएडा में बीटा टू थाना पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से घायल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश के पास से चोरी की एक कार और अवैध हथियार भी मिला है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा डाढ़ा गोल चक्कर के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी सामने से आ रही एक अर्टिगा कार को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन कार सवारों ने कार को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने पीछा शुरू किया, तो बदमाशों ने कार से उतरकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।

  • ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार देर रात मुठभेड़ हो गई
  • गोली लगने से घायल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया
  • बदमाश के दो साथी फरार हो गए हैं
  • पकड़े गए बदमाश के पास से चोरी की एक कार और अवैध हथियार भी मिला है

पैर में गोली लगने से बदमाश गिरफ्तार

पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश विपिन घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, 1 खोखा कारतूस व 1 जिन्दा कारतूस और चोरी की एक अर्टिगा कार बरामद की गई। बदमाशों ने रोशन नगर, जनपद फरीदाबाद, हरियाणा से कार की चोरी की थी। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ चोरी, लूट व हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास की अन्य जानकारी की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×