टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शख्स लॉक डाउन में घूमने के चक्कर में बना फर्जी डॉक्टर ,फिर पुलिस ने ऐसे ली रिमांड

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे देश भर में 21 दिनों का लॉक डाउन घोषित किया हुआ है।

05:43 PM Apr 01, 2020 IST | Desk Team

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे देश भर में 21 दिनों का लॉक डाउन घोषित किया हुआ है।

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे देश भर में 21 दिनों का लॉक डाउन घोषित किया हुआ है। 25 मार्च से शुरू हुआ यह लॉकडाउन 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। अब लॉकडाउन की वजह से देश में हर तरह की गतिविधियों पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी गई है। 
लॉक डाउन के चलते लोगों को घर से निकलने की मनाई है जब तक बेहद कोई जरूरी काम ना हो कोई भी व्यक्ति सड़क पर ऐसे ही नहीं घूम सकता पुलिस सख्ती से इस नियम का पालन लोगों से करवा रही है और जो इस नियम को तोड़ रहा है उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है।
डॉक्टर पकड़ा गया
लेकिन लॉक डाउन हो जाने के बावजूद कुछ लोग ऐसे भी हैं जो तरह-तरह के बहाने बनाकर नियमों का उल्लंघन कर कुछ नयी तरकीबें अपना रहे हैं। जी हां हाल ही में एक शख्स ने ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। 
दरअसल डॉक्टरों के लिए एक जगह से दूसरी जगह इलाज करने जाने के लिए छूट है। यह शख्स नकली डॉक्टर बनकर बाहर चला गया। इतना ही मास्क पहने व डॉक्टरों की तरफ सफ़ेद ड्रेस का इंतजाम कर उसे पहनकर नोएडा में  खुलेआम घूमने लगा।
जब चढ़ा पुलिस के हत्थे
सड़क पर घूम रहे इस शख्स का थोड़ी देर बाद ही पुलिस से सामना हो गया उसके बाद पुलिस ने इससे बाहर निकलने की वजह पूछी तो इसमें खुद को एक डॉक्टर बताया। मगर पुलिसवालों की पारखी नजर से यह खुद को बचा नहीं पाया और इसका झूठ तुरंत पकड़ लिया गया। इसके अलावा पुलिस ने इससे दूसरे सवाल पूछे तो यह घबरा गया।
जब पुलिस ने अपनी थोड़ी सख्ती दिखाई तो उसने तभी अपनी सारी सच्चाई उगल दी शख्स ने कहा कि घूमने के लिए डॉक्टर की वर्दी पहन रखी है इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिया और इसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही करनी शुरू कर दी है।
कोरोना पॉजिटिव केस हुए 1700 के पार

बता दें की ताजा अपडेट के अनुसार देश में कोरोना के कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1700 पार जा पहुंची है। जबकि इसमें से 155 लोगों का इलाज हो चुका और  52 लोगों इलाज के बीच मौत हो गयी।
Advertisement
Advertisement
Next Article