टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Noida: आवासीय सोसायटी के दो फ्लैटों में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसने की आशंका

12:54 PM Mar 07, 2024 IST | Yogita Tyagi

Noida: गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक आवासीय सोसायटी के दो फ्लैटों में आग लग गई। दमकल की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे पहले, बुधवार को गाजियाबाद के कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में एक अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। अभी सोसायटी में भगदड़ का माहौल है। दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं। कई लोगों के फंसने की आशंका भी जताई जा रही है। इसके साथ आग एक फ्लैट्स से दूसरे फ्लैट्स में भी फैलने का डर है। आग लनगे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं

एक अधिकारी के मुताबिक, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के काकोरी क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। करोकरी के हाता हजरत साहेब कस्बे में एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण दो सिलेंडर फट गए, जिससे कुल नौ लोग घायल हो गए। मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं,'' लखनऊ पुलिस ने बुधवार को बताया। पुलिस के मुताबिक, चार लोगों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article