W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Noida: छह महीने की मासूम के साथ मां ने 16वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत

11:49 AM Jan 10, 2024 IST | Yogita Tyagi
noida  छह महीने की मासूम के साथ मां ने 16वीं मंजिल से लगाई छलांग  दोनों की मौत
Advertisement

Noida: गौतमबुद्ध नगर जिले की एक सोसाइटी में एक महिला ने अपनी छह माह की बच्ची के साथ 16वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात बिसरख थाना क्षेत्र में ला रेजिडेंसिया सोसाइटी की है।\

  • एक महिला ने अपनी छह माह की बच्ची के साथ 16वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी
  • घटना मंगलवार देर रात बिसरख थाना क्षेत्र में ला रेजिडेंसिया सोसाइटी की है
  • मृतका की पहचान सारिका (33) के रूप में हुई है
  • आत्महत्या के कारण क्या है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है

बिसरख थाना के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने कहा, हमें सोसाइटी में एक महिला अपनी छह माह की बच्ची के साथ 16वीं मंजिल से कूदने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान सारिका (33) के रूप में हुई है और आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है। हालांकि, उन्होंने बच्ची का नाम नहीं बताया।

काफी समय से बीमार थी महिला

बिसरख थाना के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार के अनुसार महिला के भाई ने बताया कि वह काफी समय से बीमार थी और इससे परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच की जा रही है।

एक अन्य घटना में, थाना बिसरख क्षेत्र की ऐस सिटी सोसाइटी में अपने मालिक के यहां रहने वाली एक घरेलू सहायिका ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की पहचान स्वामी (20) के रूप में हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×