Noida News : नोएडा में दो मादक पदार्थ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नोएडा में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई।शुक्रवार रात को गश्त के दौरान दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।
10:42 AM Sep 03, 2022 IST | Desk Team
नोएडा में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई।शुक्रवार रात को गश्त के दौरान दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से साढ़े चार किलोग्राम गांजा बरामद किया है।सेक्टर 39 के थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान ने बताया कि शुक्रवार रात को पुलिस ने सलारपुर गांव के पास से उसी गांव के निवासी अभिषेक तथा मध्य प्रदेश के भिंड जिला के उमरी थाना क्षेत्र के निवासी नंदन को गिरफ्तार किया।
Advertisement
काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेच रहे थे
उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने साढ़े चार किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेच रहे थे।बालियान ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन्हें गांजा कौन उपलब्ध कराता था और वे इसे कहां पहुंचाने वाले थे।
Advertisement