Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Noida: मोबाइल टावर से चोरी करने वाला टेक्नीशियन गिरफ्तार, चुराता था नेटवर्किंग उपकरण

06:39 PM Nov 21, 2023 IST | R.N. Mishra

पुलिस ने नोएडा में एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो नेटवर्किंग उपकरण की चोरी करता था। यह शख्स टावर का पुराना टेक्नीशियन है और मोबाइल टावर से नेटवर्किंग उपकरण (आरआरयू) को चुरा रहा था। जिसे दनकौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन आरआरयू बरामद किए गए हैं।

तीन आरआरयू बरामद किए
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना दनकौर पुलिस ने टावर पर लगे नेटवर्किंग उपकरण चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के तीन आरआरयू बरामद किए गए हैं।

शिवम इन्फोकॉम प्राइवेट लिमिटेड के सिक्योरिटी ऑफिसर ने दनकौर थाना में 20 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके मुताबिक उनकी कंपनी का एक टावर सुपरटेक ब्वॉयज, हॉस्टल की छत पर लगा हुआ था। उक्त टावर से तीन आरआरयू व सहायक उपकरण चोरी हो गये। पुलिस ने अभियुक्त महेश कुमार को थाना क्षेत्र के सलारपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article