टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Noida: GIP मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा के जीआईपी मॉल से दर्दनाक घटना सामने आ रही है। यहां के चौथे फ्लोर के एग्जिट से नीचे जाने वाली सीढ़ियों से दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने बुधवार शाम छलांग लगा दी।

08:20 AM Nov 07, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

नोएडा के जीआईपी मॉल से दर्दनाक घटना सामने आ रही है। यहां के चौथे फ्लोर के एग्जिट से नीचे जाने वाली सीढ़ियों से दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने बुधवार शाम छलांग लगा दी।

Noida: नोएडा के जीआईपी मॉल से दर्दनाक घटना सामने आ रही है। यहां के चौथे फ्लोर के एग्जिट से नीचे जाने वाली सीढ़ियों से दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने बुधवार शाम छलांग लगा दी। महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से तलाक को लेकर केस चल रहा था। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जीआईपी मॉल में एक महिला ने मॉल की चौथी मंजिल की इमरजेंसी एग्जिट की सीढ़ियों से कूदकर सुसाइड कर लिया। महिला की पहचान 36 साल की आकांक्षा सूद के रूप में हुई।

Advertisement

मानसिक तनाव से जूझ रही थी महिला

महिला करावल नगर, दिल्ली की रहने वाली थी। घटना बुधवार रात की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। महिला के पास से कोई सुसाइड नहीं मिला है। एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में मृतका के भाई-भाभी ने बताया कि हम लोग दिल्ली के रहने वाले हैं। मृतका की शादी वहीं पर हुई थी। नोएडा से कोई संबंध नहीं है। शादी के 15 दिन बाद महिला का अपने पति से विवाद हो गया था। जिसका तलाक का केस चल रहा था। इसके कारण महिला मानसिक तनाव में रहती थी। इसी के चलते उसने सुसाइड किया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई और जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है। बताया गया कि महिला अकेले ही मॉल में आई थी। यहां घूमने के बाद वो चौथे मंजिल पर गई। एग्जिट गेट पर बनी सीढ़ियों से कूद गई। बता दें इन सीढ़ियों से बहुत कम लोग ही आते-जाते है। ऐसे में यहां भीड़ नहीं रहती।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article