नोबेल शांति पुरस्कार 2025 के लिए टेस्ला के CEO एलन मस्क को किया नॉमिनेट
अभिव्यक्ति की आजादी के समर्थन में एलन मस्क का नाम नॉमिनेट
दुनिया का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण नोबेल पुरस्कार 10 दिसंबर 2025 को प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए यूरोपीय संसद (MEP) के स्लोवेनियाई सदस्य ब्रैंको ग्रिम्स ने टेस्ला के CEO और कई बड़ी कंपनियों के मालिक एलन मस्क का नाम नोबेल शांति पुरस्कार 2025 के लिए नॉमिनेट किया है। ग्रिम्स का कहना है कि एलन मस्क ने वैश्विक शांति में अहम योगदान दिया है साथ ही अभिव्यक्ति की आजादी के समर्थन में भी कई प्रयास किए है। इन्हीं कारणों की वजह से एलन मस्क का नाम नोबेल शांति पुरस्कार 2025 के लिए नॉमिनेट किया गया है।

अक्टूबर में होगी शुरुआत
नोबेल शांति पुरस्कार 2025 की प्रकिया लंबे समय तक चलती है। हर वर्ष 31 जनवरी तक नामांकन की लिस्ट जारी की जाती है और पुरस्कार आयोजन करने के लिए अक्टूबर से शुरुआत हो जाती है। नॉमिनेट किए गए नामों की सूची नोबल समिति को सौंपी जाती है।

Join Channel