Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति प्रत्याशी के रूप में नामांकन महिलाओं एवं आदिवासी समाज के लिए स्वर्णिम पल - रेणु देवी

एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कल होने वाले नामांकन कार्यक्रम के सिलसिले में बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी आज दिल्ली पहुंचीं।

11:45 PM Jun 23, 2022 IST | Desk Team

एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कल होने वाले नामांकन कार्यक्रम के सिलसिले में बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी आज दिल्ली पहुंचीं।

नई दिल्ली/ पटना :  एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कल होने वाले नामांकन कार्यक्रम के सिलसिले में बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी आज दिल्ली पहुंचीं। इस नामांकन की तैयारी को लेकर संसदीय कार्य विभाग के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के अकबर रोड स्थित आवास पर आयोजित बैठक में रेणु देवी ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा प्रमुखता से अपने विचार रखे।उक्त तैयारी बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा के महामंत्री अरुण कुमार सिंह, यूपी के मंत्री जयवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव समेत देश के विभिन्न प्रांतों से आए भाजपा समेत विभिन्न संगठनों के अनेकों गण्यमान नेताओं ने शिरकत की।
Advertisement
रेणु देवी ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नामांकन समारोह को महिलाओं एवं आदिवासी समाज के लिए स्वर्णिम अवसर से जोड़कर देखते हुए कहा कि यह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेतृत्व में बदलते भारत की तस्वीर है।
Advertisement
Next Article