Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरियाणा के अम्बाला शहर में मेयर पद के उप चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अम्बाला मेयर चुनाव के लिए कमर कसी

07:06 AM Feb 11, 2025 IST | Himanshu Negi

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अम्बाला मेयर चुनाव के लिए कमर कसी

हरियाणा के अम्बाला शहर में होने वाले मेयर पद के उप चुनाव को लेकर हलचल तेज़ हो गई है। हरियाणा और दिल्ली जीतने के बाद जोश से भरे हुए भाजपा कार्यकर्ता चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार नज़र आ रहे हैं। वहीं आज हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने भी अम्बाला शहर विधानसभा के मंडल अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारियों की अहम बैठक ली। जिसमें असीम गोयल ने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

Advertisement

नामांकन प्रक्रिया की शुरू

चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक आज से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। मेयर पद के उप चुनाव के लिए आज पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल व भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने मंडल अध्यक्षों सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। जिसमें पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

पार्टी अपना उम्मीदवार घोषित करेगी

पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने बैठक में कहा कि आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही पार्टी अपना उम्मीदवार घोषित करेगी। उसके बाद सभी कार्यकर्ता दिन रात एक करके मैदान में जुट जाएं। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने बताया कि इस समय भाजपा का कार्यकर्ता ऊर्जा और जोश से भरे है,पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। उन्होंने बताया कि जिला में अम्बाला शहर मेयर पद का उप चुनाव,अम्बाला छावनी में नगर परिषद और बराड़ा में नगर पालिका का चुनाव है। जिसमें उन्हें पूरी आशा है कि तीनों जगह कमल खिलेगा। वहीं उम्मीदवारों के ऐलान को लेकर पूछे गये सवाल को लेकर असीम गोयल ने कहा कि हाईकमान को पैनल बनाकर चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं की लिस्ट भेज दी गई है। आज भी वो और जिला अध्यक्ष दिल्ली बुलाए गये हैं। एक या दो दिन में कैंडिडेट फाइनल कर दिए जाएंगे।

Advertisement
Next Article