Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नोरा फतेही ने अपनी नन्हीं फैन संग ‘डांस मेरी रानी’ पर किया धमाल, इंटरनेट पर ये क्यूट वीडियो हुआ वायरल

नोरा फतेही अबू धाबी में होने वाले आइफा अवार्ड्स में शामिल होने के लिए पहुंच गईं हैं। साथ ही नोरा अपनी परफॉर्मेंस की तैयारियों में भी जुट गईं हैं। इसी बीच अब उनका एक क्यूट सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखें ये वीडियो…

04:48 PM Jun 03, 2022 IST | Desk Team

नोरा फतेही अबू धाबी में होने वाले आइफा अवार्ड्स में शामिल होने के लिए पहुंच गईं हैं। साथ ही नोरा अपनी परफॉर्मेंस की तैयारियों में भी जुट गईं हैं। इसी बीच अब उनका एक क्यूट सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखें ये वीडियो…

डांसिंग क्वीन नोरा फतेही का क्रेज हर उम्र के लोगों को पसंद है। हर कोई उनकी डांसिंग मूव्स और अदाओं का दीवाना है। बता दे, लंबे इंतजार के बाद आईफा अवॉर्ड्स 2022 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। बीते गुरुवार को ही अबू धाबी में आईफा 2022 की ओपनिंग सेरेमनी थी और यहां पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बॉलीवुड के कई सितारे नज़र आए। ओपनिंग सेरेमनी में सलमान खान, दिव्या कुमार खोसला, सारा अली खान, मनीष पॉल, टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे जैसे तमाम सेलब्स ने खूब धमाल मचाया है। और अब नोरा फतेही भी अबू धाबी में होने वाले आइफा अवार्ड्स में शामिल होने के लिए पहुंच गईं हैं। साथ ही नोरा अपनी परफॉर्मेंस की तैयारियों में भी जुट गईं हैं। इसी बीच अब उनका एक क्यूट सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Advertisement
आपको बता दें, एक पैपराज़ी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा अपनी नन्हीं फैन से इंटरैक्ट करती दिखाई दे रहीं है। इतना ही नहीं, नोरा अपनी नन्हीं फैन से बात करने के लिए खुद ज़मीन पर घुटने के बल बैठ जाती हैं और साथ ही नोरा अपनी इस क्यूट सी फैन को प्यार करती भी नज़र आ रहीं हैं। इसके बाद नोरा बच्ची से अपना नाम बोलने के लिए कहतीं हैं। तो क्यूट फैन भी अपनी तोतली और धीमी आवाज़ में नोरा का नाम पुकारती है, जिसे सुन कर नोरा काफी खुश हो जातीं हैं।
साथ ही इस वीडियों में नोरा इस क्यूट बच्ची के साथ डान्स करती भी नज़र आईं। नोरा अपने सुपरहिट गाने ‘डांस मेरी रानी’ पर डांस करती दिखाई दे रहीं हैं। साथ ही बच्ची भी उन्हें देखकर मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रही हैं। डांस करते ही नोरा फतेही इस छोटी सी बच्ची को गोद में लेकर प्यार करने लग जातीं हैं। जिसके बाद मज़ाकिया अंदाज में नोरा कह रहीं हैं कि वो इस बच्ची को घर लेकर जा रहीं हैं। नोरा फतेही और इस छोटी सी बच्ची की क्यूट सी बॉन्डिंग लोगो को काफी ज्यादा पसंद आ रही है।
इस वीडियों पर लोग प्यार भरे कॉमेंट भी कर रहें हैं। एक यूज़र ने लिखा, ‘सो क्यूट’। तो दूसरे ने लिखा, ‘हाय गर्मी नोरा फतेही’। इसके अलावा कॉमेंट बॉक्स में फैंस अपना प्यार जताते हुए हार्ट और फायर इमोजी भी ड्रॉप कर रहें है। वीडियो इतना प्यारा है कि इंस्टाग्राम वर्ल्ड में इसे खूब प्यार मिल रहा है।

नोरा के लुक की बात करें तो वो इस दौरान काफी ग्लैमरस नज़र आ रहीं है। एक सी-थ्रू टॉप और प्रिंटेड मिनी स्कर्ट सेट के साथ उन्होंने मैचिंग प्रिंटेड जैकेट पहना हुआ है। साथ ही हाई हील्स बूट्स भी कैरी किया है। तो वहीं गोल्डन इयररिंग्स से अपने लुक को कम्प्लिट किया है। हाई पोनीटेल में नोरा का ये लुक लोगो को काफी पसंद आ रहा है।
Advertisement
Next Article