W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अमेरिका द्वारा उत्पन्न किसी भी परमाणु खतरे से निपटने के लिए उत्तर कोरिया तैयार : विदेश मंत्रालय

08:00 AM Aug 25, 2024 IST | Saumya Singh
अमेरिका द्वारा उत्पन्न किसी भी परमाणु खतरे से निपटने के लिए उत्तर कोरिया तैयार   विदेश मंत्रालय
Advertisement

विदेश मंत्रालय : उत्तर कोरिया ने शनिवार को अमेरिका की परमाणु नीति की आलोचना करते हुए कहा कि वह अमेरिका द्वारा उत्पन्न किसी भी प्रकार के परमाणु खतरे का मजबूती से सामना करेगा। उत्तर कोरिया ने अमेरिका की परमाणु नीति की निंदा करते हुए कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका एकतरफा परमाणु बढ़त हासिल करने की कोशिश कर रहा है और अन्य देशों को 'परमाणु खतरे' के रूप में पेश कर रहा है। यह जानकारी एक समाचार एजेंसी ने कोरियन सेंट्रल समाचार एजेंसी के हवाले से दी है। इसमें उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा जारी प्रेस बयान का हवाला दिया गया है।

Highlight : 

  • उत्तर कोरिया ने अमेरिका की परमाणु नीति की आलोचना की
  • अमेरिका द्वारा उत्पन्न किसी भी प्रकार के परमाणु खतरे का मजबूती से करेगा सामना 
  • उत्तर कोरिया ने कहा, अमेरिका एकतरफा परमाणु बढ़त हासिल करने की कोशिश कर रहा है

अमेरिका की परमाणु नीति की उत्तर कोरिया ने की आलोचना

अमेरिका द्वारा उत्पन्न किसी भी परमाणु खतरे से निपटने के लिए उत्तर कोरिया तैयार : विदेश मंत्रालय - Current Crime

बयान में कहा गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के परमाणु रुख में बदलाव से 'वैश्विक परमाणु संतुलन, सुरक्षा वातावरण और परमाणु निरस्त्रीकरण प्रणाली पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।' संयुक्त राज्य अमेरिका के पास वर्तमान में विश्व का सबसे बड़ा परमाणु शस्त्रागार है। बयान में कहा गया कि अमेरिका ने दक्षिण कोरिया और जापान सहित एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर "एक परमाणु-आधारित सैन्य ब्लॉक" बनाया है।

अमेरिका के पास वर्तमान में विश्व का सबसे बड़ा परमाणु शस्त्रागार

राय - अमेरिका को और अधिक परमाणु हथियारों की ज़रूरत नहीं है

बता दें कि, संयुक्त राज्य अमेरिका के पास वर्तमान में विश्व का सबसे बड़ा परमाणु शस्त्रागार है। उत्तर कोरिया ने अमेरिका की परमाणु नीति की निंदा करते हुए कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका एकतरफा परमाणु बढ़त हासिल करने की कोशिश कर रहा है और अन्य देशों को 'परमाणु खतरे' के रूप में पेश कर रहा है।

उत्तर कोरिया परमाणु खतरे का मजबूती से करेगा मुकाबला

युद्ध का समय आ गया...', उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने फिर दी धमकी - Kim Jong Un North Korea Military Dictator said ready for War South Korea America ntc - AajTak

बयान में अमेरिका को परमाणु हथियारों की होड़ शुरू करने वाला और दुनिया भर में परमाणु संघर्ष की संभावना बढ़ाने वाला सबसे गैर-जिम्मेदार राज्य कहा गया है। इसमें कहा गया है कि उत्तर कोरिया अपनी ताकत को बढ़ाएगा तथा किसी भी परमाणु खतरे का मजबूती से मुकाबला करेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
×