Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कोरोना नियमों के उल्लंघन पर उत्तर कोरिया के तानाशाह का क्रूर फैसला, आरोपी को गोलियों से भुनवाया

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण पूरे उत्तर कोरिया में ना सिर्फ कड़ा प्रतिबंध लगा हुआ है, बल्कि नियमों को तोड़ने वालों को कड़ी सजा भी दी जा रही है।

12:51 PM Dec 05, 2020 IST | Desk Team

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण पूरे उत्तर कोरिया में ना सिर्फ कड़ा प्रतिबंध लगा हुआ है, बल्कि नियमों को तोड़ने वालों को कड़ी सजा भी दी जा रही है।

उत्तर कोरिया के तानाशाही शासक किम जोंग उन अपनी अजीब हरकतों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। एकबार फिर उनकी क्रूरता की खबर सामने आई है। दरअसल, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण पूरे उत्तर कोरिया में ना सिर्फ कड़ा प्रतिबंध लगा हुआ है, बल्कि नियमों को तोड़ने वालों को कड़ी सजा भी दी जा रही है। यह सजा मौत की भी हो सकती है। हालांकि, किम जोंग उन के लिए लोगों को मौत की सजा देने काफी साधारण बात है।
Advertisement
जानकारी के मुताबिक, हाल ही में उत्तर कोरिया में एक व्यक्ति को अपनी जान से इसलिए हाथ धोना पड़ गया, क्योंकि उसने कोरोना को लेकर देश में लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन किया था। किम जोंग उन को यह उल्लंघन नागवार गुजरा और उसने व्यक्ति को मौत की सजा का तुगलकी फरमान जारी कर दिया। किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया में एक व्यक्ति की फायरिंग स्कॉड के हाथों जान ले ली। उसने सार्वजनिक रूप से व्यक्ति को गोलियों से भुनवा दिया। 
मीडिया रिपोर्ट्स तो यह भी बता रहे हैं कि किम जोंग उन ने अपने नागरिकों को डराने के लिए चीन सी सटी सीमा पर एंटी एयरक्राफ्ट बंदूकों को भी तैनात कर रखा है। इन हथियारों से सीमा से लगभग एक किमी दूर किसी भी व्यक्ति को गोली मारी जा सकती है, जिसके आदेश किम जोंग उन ने दे रखे हैं। एक अखबार के मुताबिक, किम जोंग उन ने 28 नवंबर को अपनी सेना को एक व्यक्ति को कोरोना के प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए सार्वजनिक रूप से गोली मारने का आदेश दिया। आरोप है कि उस व्यक्ति ने प्रतिबंधों को तोड़ते हुए उत्तर कोरिया में चीनी सामानों की तस्करी की। ऐसा करते हुए उसे स्थानीय सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे सरेआम गोलियों से भून दिया गया।
Advertisement
Next Article