W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कृषि कानूनों से लाभ एक भी नहीं, नुकसान कई सारे, भाजपा झूठ बोल रही है : सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि केन्द्र के नये कृषि कानूनों से किसानों को किसी भी तरह का फायदा नहीं होगा जबकि नुकसान बहुत सारे होंगे।

06:37 PM Dec 25, 2020 IST | Ujjwal Jain

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि केन्द्र के नये कृषि कानूनों से किसानों को किसी भी तरह का फायदा नहीं होगा जबकि नुकसान बहुत सारे होंगे।

कृषि कानूनों से लाभ एक भी नहीं  नुकसान कई सारे  भाजपा झूठ बोल रही है   सीएम केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि केन्द्र के नये कृषि कानूनों से किसानों को किसी भी तरह का फायदा नहीं होगा जबकि नुकसान बहुत सारे होंगे। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के अनुसार इन कानूनों के जरिये किसान मंडियों के बाहर अपनी उपज बेचने में सक्षम होंगे, लेकिन उन्हें मंडियों के बाहर अपनी फसल का आधा दाम ही मिलता है, तो यह किस तरह का फायदा है। 
केन्द्र के तीन कृषि कानूनों को रद्द किये जाने की मांग को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से आये किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर पिछले लगभग चार सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं। केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) ने आंदोलनकारी किसानों का मजबूती के साथ समर्थन किया है। इस महीने के शुरू में केजरीवाल सिंघू बॉर्डर भी गये थे। 
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा का कहना है इन कानूनों से किसानों का कोई नुकसान नहीं होगा पर फायदा क्या होगा? वे कहते हैं अब किसान मंडी के बाहर कहीं भी फसल बेच पाएगा। लेकिन मंडी के बाहर तो आधे दाम में फसल बिकती है? ये “फायदा” कैसे हुआ? सच्चाई ये है कि इन क़ानूनों से ढेरों नुकसान हैं और एक भी फायदा नहीं।’’

किसान सम्मेलन में बोले अमित शाह-MSP जारी रहेगा यह मेरा वादा

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×