For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सुबह का नाश्ता न करने से हो सकती है गंभीर बीमारी

नाश्ता न करने से बढ़ सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा

11:59 AM Apr 15, 2025 IST | Shivangi Shandilya

नाश्ता न करने से बढ़ सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा

सुबह का नाश्ता न करने से हो सकती है गंभीर बीमारी

रिसर्च में पाया गया है कि सुबह का नाश्ता मिस करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, जबकि रात का खाना न खाना और सूर्योदय तक फास्ट रखना बेहतर माना गया है।

चीन में हुई एक रिसर्च के मुताबिक सुबह के नास्ते से जुड़ी एक खबर सामने आई थी। दावा किया गया था कि अगर आप सुबह का नास्ता मिस करते है तो आपके छोटी आंत की तरफ से फैट के अवशोषण पर बुरा असर पड़ सकता है। जिस वजह से हार्ट संबंधित बिमारी होने की संभावना अधिक हो सकती है। इस रिसर्च में यह दावा किया गया था कि रात का खाना न खाना और दोपहर से सूर्योदय तक फ़ास्ट रखने की प्राचीन रीति-रिवाजों को आधुनिक ट्रेंड की तुलना में बेहतर माना गया था।

इंटरमिटेंट फास्टिंग का चलन तेज

इस अध्ययन में बताया गया कि पिछले कुछ सालों में इंटरमिटेंट फास्टिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है। शोधकर्ताओं ने पाया था कि खाने का समय कम करने से कई मेटाबॉलिक लाभ होते हैं, लेकिन खाने का समय भी मायने रखता है।

अध्ययन में खुलासा

इस अध्ययन के सह-लेखक झांग जियान ने वीचैट पर विश्वविद्यालय से एक पोस्ट में कहा, “नाश्ता छोड़ने से आंतें वसा को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाती हैं, जिससे संतुलन बिगड़ जाता है। नतीजतन, हृदय रोग का जोखिम काफी बढ़ जाता है।” और इससे कई तरह की परेशानियां उत्पन होने लगती है।

देखें किन-किन बिमारियों का खतरा

डायबिटीज: अधिक समय तक अगर आपने खाना नहीं खाया तो आपको डायबिटीज होने का रिस्क बढ़ सकता है।

मोटापा: नाश्ता छोड़ने से मोटापा कई गुना बढ़ सकता है। जो लोग नाश्ता छोड़कर सीधे दोपहर का खाना खाते हैं उनका वजन तेजी से बढ़ता है, जिससे मोटापा बढ़ता है

माइग्रेन : अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते है तो आपको माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है। लंबे समय तक भूखे रहने से भी सिरदर्द, जी मिचलाना और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे भी माइग्रेन की समस्या शुरू हो सकती है।

क्रेविंग बढ़ती है

अगर आप सुबह नाश्ता नहीं करते है तो आपको जंक फ़ूड या फ़ास्ट फ़ूड की क्रेविंग बढ़ती है। जो आपके हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Lifestyle Tips: घर पर आसानी से बनाएं गुलाब जल, जानें तरीका

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×