Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'एनिमल' के लिए पहली पसंद नहीं थे रणबीर कपूर, संदीप ने पहले इस तेलुगू सुपरस्टार को किया था अप्रोच

ब्रह्मास्त्र और शमशेरा के अलावा रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। वहीं अब एक्टर की अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एनिमल के मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया है।

05:38 PM Jun 26, 2022 IST | Desk Team

ब्रह्मास्त्र और शमशेरा के अलावा रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। वहीं अब एक्टर की अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एनिमल के मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया है।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। रणबीर कपूर की
दो अपकमिंग फिल्म रिलीज के लिए तैयार हैं। रणबीर अपनी लास्ट फिल्म संजू की रिलीज
के चार साल बाद बॉक्स ऑफिस पर लौट रहे हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म शमशेरा का
ट्रेलर आउट किया गया था जो फैंस को काफी पसंद आया है। ब्रह्मास्त्र और शमशेरा के
अलावा रणबीर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। वहीं अब एक्टर की
अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एनिमल के मेकर्स ने
फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया है।

Advertisement

रणबीर नहीं थे पहली पसंद

रणबीर कपूर बैक टू बैक कई फिल्मों के साथ बॉलीवुड में दमदार वापसी करने वाले
है
, जिसका उनके फैंस को लंबे समय से इंताजर था। हर फिल्म की
पहली पसंद रहने वाले रणबीर कपूर एनिमल के लिए दूसरी पसंद थे। मूवी के मेकर्स ने
रणबीर से पहले तेलुगू सुपरस्टार को फिल्म में काम करने के लिए अप्रोच किया था।

रणबीर नहीं ये सुपरस्टार था मेकर्स की पंसद

रणबीर कपूर अपनी मच अवेटेड फिल्म एनिमल के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे
बल्कि साउथ सुपरस्टार महेश बाबू इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद थे। रिपोर्ट्स
की मानें तो संदीप रेड्डी वांगा ने रणबीर से पहले इस फिल्म के लिए महेश बाबू को
अप्रोच किया था। लेकिन कुछ वजह के चलते बात नहीं बन पाई और यह फिल्म रणबीर कपूर की
झोली में जा गिरी।

रणबीर और रश्मिका की जोड़ी

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ पुष्पा फेम एक्ट्रेस
रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। इससे पहले रणबीर और रश्मिका को कभी स्क्रीन स्पेस
शेयर करते नहीं देखा गया है। इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मनाली में की गई।
जहां से रणबीर और रश्मिका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई थी।

जल्द आने वाली है रणबीर की दो फिल्में

रणबीर कपूर जल्द ही अपनी दो फिल्मों ब्रह्मास्त्र और शमशेरा के साथ बॉक्स ऑफिस
पर धमाल मचाने वाले हैं। जहां उनकी फिल्म शमशेरा 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज
होने जा रही है वहीं मच एवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज होगी। इस
फिल्म में रणबीर कपूर पहली बार अपनी वाइफ आलिया भट्ट के साथ बिग स्क्रीन पर नजर
आने वाले हैं।

Advertisement
Next Article