For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सलमान खान नहीं ऐश्वर्या राय का ये मशहूर मॉडल था पहला प्यार, इस वजह से अलग हुए दोनों के रास्ते

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज (1 नवंबर 2022) को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में आज हम आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन का फर्स्ट लव कोई सुपरस्टार नहीं बल्कि एक ऐसा इंसान था जिसे ज्यादातर लोग जानते तक नहीं हैं। ऐश्वर्या का दिल एक मॉडल पर आया था।

03:00 PM Nov 01, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज (1 नवंबर 2022) को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में आज हम आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन का फर्स्ट लव कोई सुपरस्टार नहीं बल्कि एक ऐसा इंसान था जिसे ज्यादातर लोग जानते तक नहीं हैं। ऐश्वर्या का दिल एक मॉडल पर आया था।

सलमान खान नहीं ऐश्वर्या राय का ये मशहूर मॉडल था पहला प्यार  इस वजह से अलग हुए दोनों के रास्ते

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। आज
भी उनकी खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। आम इंसान ही नहीं बल्कि कई सुपरस्टार्स तक
ऐश्वर्या के हुस्न के कायल रहे हैं। अपनी एक्टिंग और फिल्मों के अलावा ऐश्वर्या
अपनी लव लाइफ के चर्चे भी बॉलीवुड गलियारों में छाए रहते थे।

Why is Aishwarya Rai Bachchan summoned in Panama Papers leak case? All you  need to know

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का प्यार तो किसी से भी छुपा नही हैं। ऐश्वर्या राय
बच्चन की वजह से बॉलीवुड में कुछ क्लैश भी हो चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या का पहला प्यार बॉलीवुड
के भाईजान सलमान नहीं बल्कि कोई और शख्स था। चलिए जानते हैं ऐश्वर्या राय बच्चन की
पहली मोहब्बत के बारे में।

Breakup story: Salman Khan and Aishwarya Rai

सलमान खान के साथ तो ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम हमेशा ही जोड़ता रहा लेकिन ये
बात बहुत कम ही लोग जानते है कि अदाकारा का पहला प्यार कोई सुपरस्टार नहीं था
बल्कि एक ऐसा शख्स था जिसक बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। दरअसल, फिल्मों में
आने से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन एक मॉडल थीं और साल 1994 में उन्होंने मिस वर्ल्ड
का खिताब भी जीता था।

ऐसे में उन्होंने काफी वक्त मॉडलिंग करियर में गुजारा था और कहा जाता है कि उस
दौरान ही पहली बार ऐश्वर्या का दिल मॉडल राजीव मूलचंदानी पर आ गया था। मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉडल रंजीव मूलचंदानी और ऐश्वर्या राय को कई बार एक साथ
स्पॉट भी किया चुका था। इतना ही नहीं दोनों ही अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस
थे, हालांकि इसके बावजूद दोनों अलग हो गए।

Miss World 1994 Aishwarya Rai | Aishwarya rai young, Aishwarya rai, Actress  aishwarya rai

खबरों के मुताबिक, ऐश्वर्या राय और रंजीव मूलचंदानी के ब्रेकअप की वजह एम्बिशन
बताई जाती है जिसे लेकर अभिनेत्री शुरु से ही बहुत ज्यादा सीरियस थीं। कहते हैं कि
ऐश अपने करियर और फ्यूचर को लेकर काफी सीरियस थी और वह अपनी लाइफ में कुछ बनना और
कुछ बड़ा करना चाहती थीं। मगर वहीं रंजीव अपने रिश्ते को शादी के अंजाम तक
पहुंचाना चाहते थे।

THROWBACK: When Aishwarya Rai Bachchan REVEALED if she loves the camera or  if the camera loves her | PINKVILLA

रंजीव मूलचंदानी और ऐश्वर्या राय दोनों की लाइफ को लेकर अलग- अलग सोच थी और
इसी वजह से कुछ समय के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। वहीं मिस वर्ल्ड
बनने के बाद ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में कदम रखा और मेहनत के दम पर उन्होंने बॉलीवुड
में अपना एक अलग मुकाम भी हासिल किया। हाल ही में वह फिल्म पीएस 1 में नजर आई थी
जिसे दर्शकों से काफी प्यार मिला था। 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×