November Festivals List 2025: देव दीपावली से गुरु नानक जयंती तक जानें नवंबर में पड़ने वाले प्रमुख त्योहार
04:17 PM Oct 31, 2025 IST | Khushi Srivastava
Advertisement
November Festivals List 2025: इस साल दिवाली, भैया दूज और छठ पर्व जैसे प्रमुख त्योहार अक्टूबर महीने में बीत चुके हैं। ऐसे में आप भी यही सोच रहे होंगे कि इस बार नवंबर के महीने में कुछ खास नहीं होगा। लेकिन आपको बता दें कि नवंबर महीने की शुरुआत बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व ‘देवउठनी एकादशी’ से हो रही है। इस दिन से सभी मांगलिक कार्यों की भी शुरुआत हो जाती है।
Advertisement
November Vrat Tyohar 2025: धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है नवंबर का महीना

Advertisement
धार्मिक दृष्टि से भी नवंबर का महीना बहुत खास माना गया है। इस माह में चातुर्मास समाप्त होगा और देवउठनी, तुलसी विवाह, देव दिवाली, गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा जैसे कई प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ेंगे। आइये जानते हैं कि नवंबर महीने में और कौन-कौन से त्योहार और व्रत पड़ने वाले हैं।
November Festivals List 2025: नवंबर 2025 के प्रमुख व्रत और त्योहार
| तारीख | वार | पर्व / व्रत / त्यौहार |
|---|---|---|
| 1 नवंबर 2025 | शनिवार | कंस वध, भीष्म पञ्चक प्रारम्भ, देवुत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी, चातुर्मास समाप्त |
| 2 नवंबर 2025 | रविवार | तुलसी विवाह, गौण देवुत्थान एकादशी |
| 3 नवंबर 2025 | सोमवार | योगेश्वर द्वादशी, सोम प्रदोष व्रत |
| 4 नवंबर 2025 | मंगलवार | बैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान |
| 5 नवंबर 2025 | बुधवार | देव दिवाली, भीष्म पंचक समाप्त, गुरु नानक जयंती, पुष्कर स्नान, कार्तिक पूर्णिमा |
| 6 नवंबर 2025 | गुरुवार | मार्गशीर्ष मास आरंभ |
| 8 नवंबर 2025 | शनिवार | गणाधिप संकष्टी |
| 11 नवंबर 2025 | मंगलवार | मासिक कृष्ण जन्माष्टमी |
| 12 नवंबर 2025 | बुधवार | कालभैरव जयंती, कालाष्टमी |
| 15 नवंबर 2025 | शनिवार | उत्पन्ना एकादशी |
| 16 नवंबर 2025 | रविवार | वृश्चिक संक्रांति |
| 17 नवंबर 2025 | सोमवार | सोम प्रदोष व्रत |
| 18 नवंबर 2025 | मंगलवार | मासिक शिवरात्रि |
| 19 नवंबर 2025 | बुधवार | दर्श अमावस्या, मार्गशीर्ष अमावस्या |
| 22 नवंबर 2025 | शनिवार | चंद्र दर्शन |
| 24 नवंबर 2025 | सोमवार | विनायक चतुर्थी |
| 25 नवंबर 2025 | मंगलवार | विवाह पंचमी |
| 26 नवंबर 2025 | बुधवार | स्कंद षष्ठी |
| 28 नवंबर 2025 | शुक्रवार | मासिक दुर्गाष्टमी |
Important Days in November 2025: नवंबर 2025 ग्रह गोचर

- रविवार, 2 नवंबर 2025- शुक्र करेंगे तुला राशि में प्रवेश
- रविवार, 16 नवंबर 2025- सूर्य करेंगे वृश्चिक राशि में प्रवेश
- बुधवार, 26 नवंबर 2025- शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर
यह भी पढ़ें- November Vrat Tyohar 2025: देवउठनी से लेकर विवाह पंचमी तक, जानें नवंबर महीने के प्रमुख व्रत और त्योहार
Advertisement

Join Channel