Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अब मुख्यमंत्री जी बिहार को बख्श दें: चिराग

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान जी ने बिहार में जनसमस्या एवं विकास की जगह कुर्सी के सवाल पर राजनीतिक गहमागहमी और चर्चा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

07:21 PM Apr 25, 2022 IST | Desk Team

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान जी ने बिहार में जनसमस्या एवं विकास की जगह कुर्सी के सवाल पर राजनीतिक गहमागहमी और चर्चा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

 लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान जी ने बिहार में जनसमस्या एवं विकास की जगह कुर्सी के सवाल पर राजनीतिक गहमागहमी और चर्चा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण सच है कि सत्ता में बैठे जिन लोगों पर बिहार के लोगों की तकलीफें दूर करने की जिम्मेवारी है वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के लिए अगली कुर्सी को लेकर चर्चा में व्यस्त हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित पार्टी के अन्य कई नेताओं की मौजूदगी में चिराग जी ने कहा कि यह बात तो सभी जानते हैं कि अपने लिए नयी कुर्सी का इंतजाम करने के बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी पुरानी कुर्सी को छोड़ते हैं। ऐसा उन्होंने किया है और अभी भी वे इसी काम में लगे हुए हैं। लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अपने अब तक के शासन काल में सिर्फ अपनी कुर्सी की फिक्र ही करनेवाले नीतीश जी ने बिहार और बिहारियों की तकलीफ बढ़ा दी है। इसलिए अब उन्हें बिहार को बख्श देना चाहिए। चिराग जी ने कहा कि उन्हें जो बनना है वे बनें पर अब और पीड़ा हमारे प्रदेश के लोगों की नहीं बढ़ाऐं। उन्होंने कहा कि मैं लगातार बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहा हूँ। इस दौरान अपराध, बेकारी एवं दूसरी समस्याओं से पीड़ित लोगों की तकलीफें सुनकर बहुत दुःख होता है। चिराग जी ने कहा कि वे और उनकी पार्टी स्वार्थ की नहीं बल्कि बिहार फस्र्ट, बिहारी फस्र्ट के एजेंडे के तहत बदहाल बिहार को खुशहाल बिहार बनाने के मिशन पर काम कर रही है। वहीं दूसरी ओर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजू तिवारी ने राजद के इफ्तार पार्टी में शामिल हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी को लेकर कुछ दलों की प्रतिक्रिया पर कड़ी आपत्ति प्रकट करते हुए कहा कि हमारे नेता के संस्कार पर जो लोग राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं, जनता उन्हें सबक सिखलाऐगी। उन्होंने कहा कि हमारे नेता जनता द्वारा दी गयी जिम्मेवारी का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं। वहीं जो लोग उनपर सवाल उठा रहे हैं वे लोग स्वार्थ की राजनीति के लिए जाने जाते हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article