For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब पाकिस्तान की हुई एंट्री

12:42 PM Sep 18, 2023 IST | Rakesh Kumar
मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब पाकिस्तान की हुई एंट्री

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब पाकिस्तान की भी एंट्री हो गई है। भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस के गीत को पाकिस्तान की पीटीआई पार्टी के थीम साॅग की चोरी करार दिया है।

चुनाव का शोर धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा 

राज्य में विधानसभा चुनाव का शोर धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर हैं। कांग्रेस ने हाल ही में कमल नाथ को सामने रखते हुए एक वीडियो गीत जारी किया है। इस गीत पर भाजपा हमलावर है और उसका आरोप है कि इस गीत की धुन पाकिस्तान की पीटीआई पार्टी के थीम साॅग से चुराई गई है। पीटीआई के प्रमुख इमरान खान हैं। अग्रवाल ने उस थीम साॅग को भी साझा किया और उसके साथ कांग्रेस के गीत की लाइन भी।

आशीष अग्रवाल ने ‘एक्स‘ पर पोस्ट कर कही बड़ी बात 

भाजपा मीडिया विभाग के प्रमुख आशीष अग्रवाल ने ‘एक्स‘ पर पोस्ट में कहा, जो आतंकवादियों को 'जी' लगाते हों, तारीफ के कसीदे पढ़ते हों, जिनका जिन्ना प्रेम झलकता हो, उनसे और उम्मीद भी क्या की जा सकती है। देखिए, कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम, एमपी में चुराया पीटीआई का थीम साॅग।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
×