For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अब दुनिया पर छाया नई महामारी का साया, रोमांटिक जगह पेरिस बनी खटमलों का सेंटर

09:59 AM Oct 13, 2023 IST | Khushboo Sharma
अब दुनिया पर छाया नई महामारी का साया  रोमांटिक जगह पेरिस बनी खटमलों का सेंटर

अगर आपसे पूछा जाए कि आपको कभी किसी खटमल ने काटा है या फिर आपने किसी खटमल को देखा है तो आपका जवाब क्या होगा? अगर जवाब हां में होगा तो बेशक आपको पता होगा की इसके काटने से कितना दर्द होता है। अगर किसी के गद्दे में खटमल हो जाएं तो उसकी नींद पूरी तरह से गायब ही हो जाती है।

वे अंधेरे में दिखाई देते हैं, काटते हैं और भाग जाते हैं। कोई भी यह नहीं बता सकता कि खटमल ने कब काट लिया है क्योंकि वे बहुत फुर्तीले होते हैं। इसके अलावा, एक बार जब वे आपके घर में घुस गए हैं तो उनसे छुटकारा पाना बहुत मुश्किल साबित होता है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दुनिया कोरोना से जूझ ही रही थी कि इतने में खबरें आने लगी कि अब एक नई महामारी हम पर आ सकती है। हाँ, पेरिस अब इस नई महामारी का सेंटर बन रहा है। दुनिया को अब रोमांटिक शहर पेरिस से खतरा मंडरा रहा है। फैशन वीक के लिए कई अलग-अलग देशों के लोग इस समय पेरिस में जमा हुए हैं। जब ये लोग वापिस अपने देश की ओर जाएंगे तो अपने साथ इस महामारी को भी ले जाएंगे। जी हां, इस बार खटमल एक नई महामारी का कारण बन रहे है।

ऐसे पेरिस में फैली तबाही

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SCREENSHOT (@screenshothq)

सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत-से वीडियो शेयर किए गए है जो पेरिस से होने वाली तबाही को दिखा रहे हैं। पेरिस में खटमल न केवल होटल के कमरों में बल्कि कैफे, थिएटर और बसों में भी लोगों को काट रहे हैं। इनसे पेरिसवासियों में चिंता पैदा हो गई है। सबसे बड़ा पहलू यह है कि कीट नियंत्रण भी इन खटमलों का इलाज नहीं कर पाता है क्योंकि उन्होंने मानव खून चूसने से ऐसी प्रतिरोधक क्षमता डेवेलप कर ली है।

इस तरह फैल जाएगी महामारी

इसी समय पेरिस फैशन वीक हो रहा है। ऐसे में अलग-अलग देशों से लोग पेरिस में डेरा डाले हुए हैं। संभावना है कि ये खटमल उनके सामान में उनके साथ वापस उनके देश जा सकते है। ये खटमल जहां भी जाएंगे वहां ब्रीड करेंगे, जिससे महामारी बढ़ेगी। सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो पर खटमल के हमलों को देखना चौंकाने वाला है। वे सिर्फ हाथ-पैर ही नहीं बल्कि शरीर के किसी भी हिस्से को काट लेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पेरिस इस महामारी को देश के बाहर फैलने से कैसे रोक पाता है?

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushboo Sharma

View all posts

Advertisement
×