W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

एनआरसी, सीएए भाजपा व कांग्रेस की ‘शरारत’ : कुमारस्वामी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह वोट बैंक की राजनीति के लिए एनआरसी और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के जरिए एक समुदाय को निशाना बना रही है और देश में ‘धर्मनिरपेक्षता की विरासत’ को खत्म कर रही है।

03:05 PM Dec 18, 2019 IST | Shera Rajput

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह वोट बैंक की राजनीति के लिए एनआरसी और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के जरिए एक समुदाय को निशाना बना रही है और देश में ‘धर्मनिरपेक्षता की विरासत’ को खत्म कर रही है।

एनआरसी  सीएए भाजपा व कांग्रेस की ‘शरारत’   कुमारस्वामी
Advertisement
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह वोट बैंक की राजनीति के लिए एनआरसी और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के जरिए एक समुदाय को निशाना बना रही है और देश में ‘धर्मनिरपेक्षता की विरासत’ को खत्म कर रही है।
Advertisement
Advertisement
कुमारस्वामी ने कांग्रेस पर भी इस ‘शरारत’ में शामिल होने का आरोप लगाया।
Advertisement
जद(एस) नेता ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ वे एक समुदाय को गोलबंद करने के लिए दूसरे समुदाय को निशाना बना रहे हैं। यह शरारत है।’’
उन्होंने नागरिकों के हितों की रक्षा करने के लिए स्वतंत्रता संग्राम को याद करते हुए दावा किया कि वे अब खतरे में हैं।
कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘ हमारे पास इस तरह की मिसालें हैं कि हमारे नेताओं ने आज़ादी मिलने के समय हर नागरिक के हितों की रक्षा करने के लिए संघर्ष किया और संविधान बनाया, लेकिन ये लोग (कांग्रेस एवं भाजपा) स्वार्थपरता के लिए सब कुछ तबाह कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और सीएए कांग्रेस और भाजपा की ‘शरारत’ है।
कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘ कांग्रेस और भाजपा वोट हासिल करने के लिए शरारत कर रही है। ये दोनों पार्टियां इस समुदाय और उस समुदाय का रक्षक बताकर अपना वोट बढ़ाना चाहती हैं।’’
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×