टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

NRI का कैब में छूटा एक करोड़ के गहनों से भरा बैग, पुलिस ने 4 घंटे में खोजा

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां अपनी बेटी की मेहंदी रस्म में शामिल हुए एनआरआई शख्स का एक करोड़ के गहनों से भरा बैग कैब में रह गया।

03:45 PM Dec 01, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां अपनी बेटी की मेहंदी रस्म में शामिल हुए एनआरआई शख्स का एक करोड़ के गहनों से भरा बैग कैब में रह गया।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां अपनी बेटी की मेहंदी रस्म में शामिल हुए एनआरआई शख्स का एक करोड़ के गहनों से भरा बैग कैब में रह गया। जिसके बाद एनआरआई ने इसकी सुचना पुलिस को दी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मात्र चार घंटे के अंदर बैग को खोज निकला। 
एक करोड़ के गहनों से भरा था बैग 
जानकारी के मुताबिक एनआरआई व्यक्ति जिसका नाम निखिलेश कुमार सिन्हा बताया जा रहा है, लंदन में रहता है। निखिलेश की बेटी की शादी जल्द होने वाली है, इसलिए वह अभी गुरुग्राम आए हैं। बुधवार रात जब वह गुरुग्राम से कैब में सवार होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित होटल में पहुंचे, तो उन्हें याद आया कि उन्होंने अपना बैग कैब में गलती से छोड़ दिया। इस बैग में एक करोड़ के आभूषण थे। 

Advertisement

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पुलिस ने 4 घंटे में खोजा 

निखिलेश ने इसकी सुचना पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र चार घंटे के भीतर कैब चालक को गुरुग्राम से ढूंढ निकाला। इसके बाद पुलिस कैब ड्राइवर को थाने लेकर गई। कैब ड्राइवर ने बताया कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। चूंकि बैग गाड़ी की डिग्गी में रखा था और उसने उस जगह चेक नहीं किया था। 
इसके बाद एनआरआई निखिलेश ने पुलिस को बताया कि बैग उसकी गलती से रह गया था। इसमें ड्राइवर की कोई गलती नहीं है। जिसके बाद पुलिस ने ड्राइवर पर कोई कार्रवाई नहीं की। साथ ही पुलिस द्वारा मात्र चार घंटे के भीतर बैग ढूंढ़ने पर उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि बैग इतनी जल्दी मिल जाएगा। उन्होंने ग्रेटर नोएडा पुलिस का शुक्रिया अदा किया। 
Advertisement
Next Article