Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दुनिया में कोरोना मामलों की संख्या 4 करोड़ 68 लाख के पार, 12 लाख से अधिक लोगों ने गंवाई जान

92,84,261 मामलों और 2,31,507 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में कोविड प्रकोप झेलने में शीर्ष पर है। इसके बाद 82,29,313 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है।

10:45 AM Nov 03, 2020 IST | Desk Team

92,84,261 मामलों और 2,31,507 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में कोविड प्रकोप झेलने में शीर्ष पर है। इसके बाद 82,29,313 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है।

चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वायरस से संक्रमितों की संख्या और मृतकों के आंकड़ा में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार दुनिया में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 4.68 करोड़ और मृत्यु संख्या 12 लाख से अधिक हो गई है।
Advertisement
विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार तक कुल मामलों की संख्या 4,68,01,621 और मौतों की संख्या 12,05,221 हो गई है। 92,84,261 मामलों और 2,31,507 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में कोविड प्रकोप झेलने में शीर्ष पर है। इसके बाद 82,29,313 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक 1,22,607 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं ब्राजील 55,45,705 के साथ मामलों की संख्या में दुनिया में तीसरे और 1,60,074 के साथ मौतों की संख्या में दूसरे स्थान पर है। इन तीन देशों के बाद सबसे ज्यादा मामलों वाले देशों में रूस (16,42,665), फ्रांस (14,60,745), स्पेन (12,40,697), अर्जेंटीना (11,83,131), कोलम्बिया (10,83,321), यूके (10,57,021), मैक्सिको ( 9,33,155), पेरू (9,02,503), इटली (7,31,588), दक्षिण अफ्रीका (7,27,595), ईरान (6,28,780), जर्मनी (5,60,586), चिली (5,13,140) और इराक (4,78,701) हैं।
वहीं दुनिया के ऐसे देश जहां अब तक 10 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, उनमें (99,100), यूके (46,943), इटली (39,059), फ्रांस (37,485, स्पेन (35,878), ईरान (36,257), पेरू (34,476), कोलम्बिया (31,653), अर्जेंटीना (31,623), रूस (28,264), दक्षिण अफ्रीका (19,465), चिली (14,302), इंडोनेशिया (14,044), इक्वाडोर (12,692), बेल्जियम (11,737), इराक (11,017), जर्मनी (10,573), तुर्की (10,402) और कनाडा (10,262) हैं।

US Election 2020 : बाइडेन ने कहा-कोरोना वायरस को हराने की दिशा में पहला कदम ट्रंप को हराना 

Advertisement
Next Article