Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

विश्व में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी, मरीजों का आंकड़ा 6 करोड़ 88 लाख से अधिक

कोरोना वायरस मामलों की संख्या अब वैश्विक स्तर पर 6.88 करोड़ और मरने वालों की संख्या 15.6 लाख से अधिक हो गई है।

09:53 AM Dec 10, 2020 IST | Desk Team

कोरोना वायरस मामलों की संख्या अब वैश्विक स्तर पर 6.88 करोड़ और मरने वालों की संख्या 15.6 लाख से अधिक हो गई है।

दुनियाभर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप जारी है। कोरोना वायरस मामलों की संख्या अब वैश्विक स्तर पर 6.88 करोड़ और मरने वालों की संख्या 15.6 लाख से अधिक हो गई है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के गुरुवार के आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में दुनिया में कोविड-19 के मामले 6,88,22,212 और मृत्यु संख्या 15,67,706 हो गई है। 
Advertisement
दुनिया में सबसे अधिक 1,53,79,574 मामलों और 2,89,283 मौतों वाला देश अमेरिका है। वहीं 97,35,850 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है, यहां अब तक वायरस के कारण 1,41,360 लोगों की मौत हुईं हैं। मामलों की संख्या में ब्राजील तीसरे नंबर है लेकिन मौतों की संख्या में यह दूसरे नंबर पर है। ब्राजील में 67,28,452 मामलों और 1,78,995 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। 
एक लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देशों में रूस (25,18,551), फ्रांस (23,77,913), यूके (17,71,544), इटली (17,70,149), स्पेन (17,12,1012), अर्जेंटीना (14,75,222), कोलंबिया (13,92,133), जर्मनी (12,42,253), मेक्सिको (11,93,255), पोलैंड (10,88,346) और ईरान (10,72,620) हैं। 
वहीं ऐसे देश जहां 20 हजार से अधिक मौतें हुईं हैं, उनमें मेक्सिको (1,10,874), यूके (62,663), इटली (61,739), फ्रांस (56,752), ईरान (51,212), स्पेन (47,019), रूस (44,220), अर्जेंटीना (40,222), कोलंबिया (38,308), पेरू (36,401), दक्षिण अफ्रीका (22,574), पोलैंड (21,160) और जर्मनी (20,251) हैं। 

TOP 5 NEWS 10 DECEMBER : आज की 5 सबसे बड़ी खबरें

Advertisement
Next Article