डेरा हिंसा में मरने वालों की संख्या 40 पहुंची
NULL
05:36 PM Aug 30, 2017 IST | Desk Team
हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साध्वी यौन शोषण मामले में गत 25 अगस्त को स्थानीय केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के दोषी करार दिये जाने के बाद डेरा समर्थकों के उत्पात, हिंसा, आगजनी और तोडफ़ोड़ की घटनाओं तथा पुलिस गोलीबारी में मरने वालों की संख्या 40 हो गई है।
सिरसा के किशन कुमार के कल देर शाम चंडीगढ़ के सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे पंचकूला हिंसा में मरने वालों संख्या 34 हो गई है। छह लोगों की सिरसा में मौत हो चुकी है उल्लेखनीय है कि पंचकूला में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी में गम्भीर रूप से घायल हुये लोगों को स्थानीय सिविल अस्पताल के अलावा चंडीगढ़ के पीजीआई और सेक्टर-32 के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिनमें से कुछ कर हालत गम्भीर बनी हुई है।
Advertisement
Advertisement