Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Covid-19 :अमेरिका में वैश्विक महामारी से संक्रमितों की संख्या 44 लाख, मौत का आंकड़ा 1 लाख 50 के पार

अमेरिका में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,50,000 हो गई। विश्व में वायरस के कारण सबसे अधिक लोगों की जान अमेरिका में ही गई है।

09:06 AM Jul 30, 2020 IST | Desk Team

अमेरिका में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,50,000 हो गई। विश्व में वायरस के कारण सबसे अधिक लोगों की जान अमेरिका में ही गई है।

अमेरिका में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। देश में संक्रमितों और मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब तक अमेरिका में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,50,000 हो गई। विश्व में वायरस के कारण सबसे अधिक लोगों की जान अमेरिका में ही गई है। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका के बाद सर्वाधिक 88,000 से अधिक लोगों की मौत ब्राजील में और करीब 46,000 लोगों की जान ब्रिटेन में गई है। 
Advertisement
उसके अनुसार अमेरिका में कोविड-19 के करीब 44 लाख मामले सामने आए हैं, यह आंकड़ा भी विश्व में सर्वाधिक है। वहीं सीमित जांच और हल्के लक्षण वाले कई मामलों का पता नहीं चलने या इन मामलों के दर्ज ना होने के कारण अमेरिका और विश्वभर में संक्रमितों की वास्तविक संख्या इन आंकड़ों के कहीं अधिक होने की आशंका है। 
Advertisement
Next Article