Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

वाह रे करप्शन! हिंदुओं की जमीन मुसलमानों को देती थी अधिकारी नुपूर, घर से निकला 1,00,00,000 रुपए का सोना

03:43 PM Sep 16, 2025 IST | Neha Singh
Nupur Bora Case

Nupur Bora Case: करप्शन की जड़ें देश के छोटे सरकारी कर्मचारी से लेकर बड़े-बड़े अफसर तक, सबसे जुड़ी हैं। अगर आपको अपना काम करवाना है तो छोटी-मोटी रिश्वत देनी पड़ेगी। आए दिन किसी न किसी अफसर का पर्दाफाश होता रहता है। ऐसी ही एक महिला अफसर के भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ हुआ है। असम की एक महिला सिविल सेवा अधिकारी नूपुर बोरा के घर में कुबेर का खजाना मिला है। इतनी दौलत किसी सरकारी अधिकारी के पास मिलना किसी हैरत की बात है।

Advertisement
Nupur Bora Case

Nupur Bora Case: घर से निकला खजाना

मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता प्रकोष्ट ने गुवाहाटी स्थित नुपूर बोरा के आवास छापा मारा तो उनकी आंखे भी फटी रह गई। नुपूर बोरा के घर से एक करोड़ का सोना और 90 लाख रुपए कैश मिला है। इसके बाद असम पुलिस ने सोमवार को असम सिविल सेवा अधिकारी को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गोलाघाट की रहने वाली नुपुर बोरा, जो 2019 में असम सिविल सेवा में शामिल हुईं, वर्तमान में कामरूप जिले के गोरोईमारी में एक सर्कल अधिकारी के रूप में तैनात थीं।

Assam Civil Service Officer: नजर रख रही थी सीएम की टीम

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि विवादास्पद भूमि संबंधी मामलों में उनकी कथित संलिप्तता की शिकायतों के बाद पिछले छह महीनों से उन पर नज़र रखी जा रही थी। उन्होंने कहा, "जब वह बारपेटा राजस्व मंडल में तैनात थीं, तब इस अधिकारी ने पैसों के बदले हिंदुओं की जमीन संदिग्ध व्यक्तियों को हस्तांतरित की थी। हमने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।"

Nupur Bora Case

Assam News: भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन

सीएम ने कहा कि अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में राजस्व मंडलों में व्यापक भ्रष्टाचार है। विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ ने उनके कथित सहयोगी, लाट मंडल सुरजीत डेका के आवास पर भी छापा मारा। डेका बारपेटा के राजस्व मंडल कार्यालय में तैनात हैं। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच के निष्कर्ष निचले असम के बारपेटा में उनके कार्यकाल के दौरान अवैध भूमि हस्तांतरण से जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें- दुकानें बही, बसें डूबी, मलबे से मिले 3 शव; हिमाचल के मंडी में बारिश लाई प्रलय

Advertisement
Next Article